भोपाल में फर्जीवाड़ा: वन विहार में घूमने के लिए नकली वेबसाइट, 100 में 4 लोगों को एंट्री ऑफर

author-image
एडिट
New Update
भोपाल में फर्जीवाड़ा: वन विहार में घूमने के लिए नकली वेबसाइट, 100 में 4 लोगों को एंट्री ऑफर

भोपाल. यहां के वन विहार नेशनल पार्क में टूरिस्टों को घुमाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट शुरू हो गई। इस वेबसाइट पर 100 रुपए में 4 लोगों को एंट्री का ऑफर दिया जा रहा है। जब वन विहार मैनेजमेंट को इसकी जानकारी लगी तो मैनेजमेंट ने आपत्ति जताई। सोमवार,18 अक्टूबर को को मैनेजमेंट वेबसाइट को नोटिस देगा। मैनेजमेंट जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है नकली वेबसाइट का ऑफर

ये वेबसाइट अन इन्वाइटेड ऑफ एकल अभियान से जुड़ी थी, जो प्राइवेट संस्था 'एकल युवा' की है। इसमें 18 अक्टूबर को फैमिली के 4 लोगों को 100 रुपए में वन विहार में घुमाने का ऑफर दिया गया। लोगों तक लिंक भी पहुंची। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन ने बताया कि ऐसी कोई लिंक वन विहार मैनेजमेंट द्वारा नहीं भेजी गई है। इस संबंध में लिंक में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया और आपत्ति जताई गई है। सोमवार को संबंधितों को नोटिस देंगे। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मैनेजमेंट द्वारा निर्धारित राशि

वन विहार में घूमने के लिए लोगों को पैदल घूमने के लिए 20, साइकिल से 30 रुपए, बाइक पर दो सवारी 60 रुपए, ऑटो में 4 सवारी 120 रुपए, कार में 5 सवारी 250 रुपए और 5 सवारी से ज्यादा 400 रुपए, मिनी बस 20 सवारी तक 1000 रुपए, इससे ज्यादा 2000 रुपए, सफारी गाड़ी से प्रति सवारी 50 रुपए। साथ ही 5 साल से छोटे बच्चों का टिकट नहीं लगता।

farziwada van vihar ghumne ke naam par farziwada The Sootr