GWALIOR: खेत में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक गंभीर रूप से घायल, गांव में तनाव

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
GWALIOR: खेत में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक गंभीर रूप से घायल, गांव में तनाव

GWALIOR. खेत में भरे पानी को निकालने को लेकर हुआ विवाद। ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।



यह है पूरा मामला



मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार (Bhitarwar) में दो पक्षों में खेतों में पानी डालने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जमकर मारपीट (assault) हुई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला भितरवार थाना (Bhitarwar Police Station) क्षेत्र के सुखना खिरिया (Sukhna Khiria) गांव का है। घायल युवक जितेंद्र सिंह रावत को गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जिला अस्पताल (district hospital) के लिए रेफर किया गया है।



हत्या का केस दर्ज



कहा जा रहा है कि जीतेंद्र सिंह रावत (Jitendra Singh Rawat) का अपने ही पड़ोसियों से विवाद हो गया था। वह भी खेत में पानी डालने को लेकर। इसके बाद दूसरे पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि भितरवार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 


ग्वालियर Gwalior सुखना खिरिया भितरवार थाना जिला अस्पताल जीतेंद्र सिंह रावत भितरवार Fighting Sukhna Khiria Bhitarwar Police Station Jitendra Singh Rawat district hospital Bhitarwar मारपीट