JABALPUR : गांधी को जानने और समझने के लिए 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे संस्कारधानी के लोग

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
JABALPUR : गांधी को जानने और समझने के लिए 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे संस्कारधानी के लोग

JABALPUR. जबलपुर में 21 अगस्त को गांधी पैदल मार्च निकाला जाएगा। गांधी को जानने और समझने के लिए संस्कारधानी के लोग 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। हां मैं गांधी, इस संकल्प के साथ युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों से जोड़ने के लिए पत्रकार काशीनाथ, गंगा चरण मिश्र और रविंद्र दुबे पैदल मार्च निकालेंगे। पैदल मार्च में युवा, किसान, मजदूर, छात्र, सामाजिक संगठन और कई लोग शामिल होंगे।



21 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होगा पैदल मार्च



21 अगस्त को सुबह 8 बजे टाउन हॉल से पैदल मार्च की शुरुआत होगी। गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद पैदल मार्च शुरू होगा। ये मार्च टाउन हॉल से शुरू होकर तिलवारा के त्रिपुरी स्मारक पर खत्म होगा।



इन इलाकों से गुजरेगा 15 किलोमीटर का पैदल मार्च




  • टाउन हॉल


  • अंधेरदेव

  • कमानिया गेट

  • बड़ा फुहारा

  • घमंडी चौक

  • लार्डगंज

  • सुपर मार्केट

  • मालवीय चौक

  • तीन पट्टी चौक

  • ब्लूम चौक

  • शास्त्री ब्रिज

  • आदि शंकराचार्य चौक (छोटी लाइन)

  • महानद्दा

  • दशमेश द्वार

  • एलआईसी

  • बेदी नगर

  • सूपाताल

  • त्रिपुरी चौक

  • मेडिकल तिराहा (नेता जी सुभाष चंद बोस प्रतिमा)

  • बाजना मठ

  • शाह नाला

  • लिटिल वर्ल्ड स्कूल 

  • गांधी स्मारक तिलवारा



  • 'आज गांधी क्यों जरूरी'



    जबलपुर के विभिन्न संगठनों के युवा और गांधी विचार से सहमत समाजसेवी पैदल मार्च में शामिल होंगे। समापन स्थल पर समाजवादी चिंतक विचारक साथी रघु ठाकुर का 'गांधी आज क्यों जरूरी' विषय पर व्याख्यान होगा। गांधी स्मारक पर ही गांधी भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।



    देश दुनिया की हर समस्या का समाधान है गांधी



    गांधीवादियों ने सभी लोगों से अपील की है कि गांधी को पढ़ो, गांधी को जानो, गांधी को समझो। देश दुनिया की हर समस्या का समाधान गांधी हैं। आप भी गांधी के लिए 100 कदम पैदल चलिए।


    गांधी विचार गांधी पैदल मार्च organized MP News Gandhi foot march मध्यप्रदेश की खबरें MP आयोजन Jabalpur Jabalpur News जबलपुर की खबरें जबलपुर व्याख्यान मध्यप्रदेश गांधी क्यों जरूरी युवा पीढ़ी
    Advertisment