देखने का नजरिया: 15 हजार पौधे से बनाई गांधी की आकृति, 12 कलाकारों की मेहनत रंग लाई

author-image
एडिट
New Update
देखने का नजरिया: 15 हजार पौधे से बनाई गांधी की आकृति, 12 कलाकारों की मेहनत रंग लाई

जश्न मनाने का तरीका हर किसी का अलग होता है। ऐसा ही एक अनोखा तरीका था संस्था कीर्तीश केयर का। छिंदवाड़ा की इस संस्था ने ग्रीन गांधी प्रोजेक्ट का आइडिया अपनाया। इसके लिए इन्होंने विद्या भूमि स्कूल का 11 हजार वर्गफीट के बड़ा स्पेस चुना।

12 कलाकारों की 80 घंटे की मेहनत

यहां के 15 हजार पौधों (Plants) की मदद से गांधी जी (Gandhi ji) की विशाल आकृति बनाई गई। इस काम को 12 कलाकारों ने 80 घंटे ( 80 hours) की मेहनत के बाद तैयार किया। मशहूर रंगोली आर्टिस्ट रजत गढ़ेवाल को ग्रीन गांधी (Green gandhi) तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया। 9 अगस्त से 12 कलाकारों ने काम करना शुरू किया। जो 12 अगस्त तक चला था। कलाकारों ने रात –दिन काम कर 15 हजार पौधों की मदद आकृति बनाई। इसे 16 अगस्त तक लोग निहार सकेंगे।

75 वें स्वतंत्रता दिवस मनाने

इसका मकसद आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर याद करना है। पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाना भी है। हरियाली से बनी कलाकृति को विश्व रिकार्ड (World record) की सूची में दर्ज किए जाने की भी तैयारी है। कलाकृति में इस्तेमाल 15 हजार( 15 Thousand) से ज्यादा पौधों को संस्था मुहिम चलाकर शहर और आसपास के इलाकों में लगाएगी। इनके साथ ही पौधों की सुरक्षा ( safety) भी करेगी।

15 हजार पौधे 75 वर्षगांठ 000 square foot 11 artwork Gandhi ji स्वंतत्रता दिवस आजादी 75th Independence Day