दमोह में आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर रखी जा रही गणेश प्रतिमा,समिति के सदस्यों में देखा जा रहा है खासा उत्साह

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह में आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर रखी जा रही गणेश प्रतिमा,समिति के सदस्यों में देखा जा रहा है खासा उत्साह

Damoh. पूरा देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है और तरह तरह के आयोजन इस अमृत महोत्सव के तहत किए जा रहे हैं।  कल से गणेश पर्व की शुरुआत हो रही है जिसमें दमोह शहर के बड़े पुल पर हरदौल गणेश सेवा समिति के द्वारा आजादी के 75 में अमृत महोत्सव की थीम पर गणेश प्रतिमा रखी जा रही है।  





भगवान गणेश की प्रतिमा तो सामान्य तरीके की ही रहेगी लेकिन बाकी जो सजावट रहेगी वह कई प्रकार के रंगों में रहेगी।  जिसमें चारों और तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे और तिरंगे के तीनों रंग के पानी के फव्वारे चलाए जाएंगे।  इसके अलावा और भी कई प्रकार से यहां सजावट का कार्य चल रहा है। 





कुछ अलग करने का बनाया विचार





 सजावट का कार्य कर रहे गोलू ठाकुर ने बताया कि शहर में केवल एकमात्र प्रतिमा है जो आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर रखी जा रही है।  उन्होंने बताया कि जब पूरा देश आजादी का 75 बना रहा है तो हम लोगों से सोचा क्यों ना हम गणेश प्रतिमा अलग तरीके से रखें।  इसलिए उन्होंने समिति के सदस्यों से चर्चा की और गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमा को आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर रखने की योजना बनाई।  यहां जो गणेश प्रतिमा पंडाल है उसमें 75 का अंक लिखा गया है जो कि यह बता रहा है कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं।





काफी वर्ष पुरानी है समिति





समिति सदस्यों ने बताया कि उनकी समिति पिछले दो दशक से इसी प्रकार गणेशोत्सव का आयोजन करती चली आ रही है। हर वर्ष समिति के सदस्य समाज को संदेश देने का प्रयास करते हैं। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव होने के चलते राष्ट्रवाद को तरजीह दी गई है। इसके अलावा गणेशोत्सव के पूरे 10 दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 



 



damoh Damoh News Damoh में अमृत महोत्सव वाले गणेश आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर रखी जा रही गणेश प्रतिमा Ganesh idol being kept on the theme of Amrit Festival of Independence in Damo