सागर: इकतरफा प्यार में युवती की हत्या, घर से घसीटकर भाई के सामने मारी गोली

author-image
एडिट
New Update
सागर: इकतरफा प्यार में युवती की हत्या, घर से घसीटकर भाई के सामने मारी गोली

सागर. गुरुवार को इकतरफा प्यार में एक सनकी बदमाश ने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां मोती नगर थाना इलाके के पगारा मार्ग (sagar pagara marg) पर रोहित राजपूत ने मनीषा केसरवानी (20) की हत्या कर दी। आरोपी और मृतक छात्रा का एक ही मोहल्ले में मकान है। मृतक पूनम कॉलेज फाइनल ईयर में थी। आरोपी रोहित राजपूत उन्हें पिछले तीन सालों से परेशान कर रहा था। युवती ने 4 महीने पहले थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

घर से बाल पकड़कर युवती को घसीटा

युवती गुरुवार दोपहर को अपने भाई के साथ कॉलेज से घर पहुंची थी। इसी बीच रोहित आया और युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर ले गया। और पेट में गोली मार दी। इस दौरान भाई और मां ने पूनम को बचाने की कोशिश की। लेकिन नहीं बचा पाए। गोली लगने के बाद पूनम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बात करने के लिए फोर्स करता था- भाई

युवती के भाई ने बताया कि पूनम आरोपी से बात नहीं करती थी। रोहित राजपूत (21) परेशान करता था कि बात करो। गुरुवार को भैया के साथ पूनम कॉलेज से घर आई थी। मैं तो बाहर चला गया। इसी बीच उसने घर से घसीटकर गोली मारी दी। 4 महीने पहले इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अंदर कर दिया था। लेकिन पेशी के बाद बाहर था। 

घटना से पहले रास्ते में दोनों के बीच बात हुई- पुलिस

पुलिस ने बताया कि रोहित ने पूनम को रास्ते में रोका था। इस बीच दोनों के बीच जो भी बात हुई हो। उसके बाद उसने पूनम को नजदीक से पिस्टल से गोली मार दी। और वहां से फरार हो गया। पूनम के भाई और मां को भी उसने पत्थर फेंककर मारा है। दोनों एक ही मोहल्ले के थे। इस जघन्य अपराध के कारण आरोपी का घर गिराने की कार्रवाई की गई है। 

shot a girl sagar murder गोली मारकर हत्या The Sootr sagar mein hayta moti nagar thana सागर में गोलीमारी sagar shot a girl sagar moti nagar thana सागर में हत्या