मुरैना : 6 दिन से लड़की लापता, पुलिस ने नहीं सुनी तो रोका मंत्री तोमर का रास्ता

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
मुरैना : 6 दिन से लड़की लापता, पुलिस ने नहीं सुनी तो रोका मंत्री तोमर का रास्ता

Morena. मुरैना में बीजेपी की महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने अपने परिजनों के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का रास्ता रोक लिया। इस दौरान महिला नेत्री और उसके परिजन तोमर की गाड़ी के आगे लेट गए। दरअसल बिट्टी देवी खटीक बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष है। उनकी बेटी पिछले 6 दिनों से लापता है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में परेशान होकर महिला नेत्री ने अपने परिजनों के साथ मिलकर तोमर का रास्ता रोक लिया। बिट्टी देवी खटीक का आरोप है कि, पोरसा पुलिस उनकी लड़की को तलाशने में लापरवाही बरत रही है। 




— TheSootr (@TheSootr) May 16, 2022



रास्ता रोकते ही लपके भाजपाई



जैसे में महिला नेत्री और उसके परिजनों ने तोमर का रास्ता रोका तो, आसपास खड़े भाजपाईयों ने पीड़ितों को उठाकर साइड में कर दिया। 

महिला नेत्री की पुकार सुनकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, और महिला की समस्या को सुना। इसके बाद तोमर ने पुलिस को दो दिन के अंदर लड़की को ढूंढने के निर्देश दिए। 

 


लापता Morena missing Madhya Pradesh मध्यप्रदेश पुलिस लापरवाही police Woman युवती महिला Negligence Young Woman मुरैना