/sootr/media/post_banners/54569d80943fd19b9ab9fc06e35f806611dbd002f56fcc0bdcb8d99fe2acbb04.jpeg)
झाबुआ. मनचलों ने भगोरिया पर्व (Bhagoria Festival) में फिर शर्मनाक हरकत की है। कुछ लड़के युवतियों को छेड़ रहे थे। लड़कियों ने इसका विरोध किया तो मनचले गुंडई पर उतर आए। उन्होंने लड़कियों को लात-घूसों से मारा। इस दौरान लड़कियां भी डटी रही। लड़कियों ने भी बदले में मनचलों को पीटा। इस पूरे प्रकरण में भीड़ का रवैया शर्मनाक करने वाला है। लड़के युवतियों को पीट रहे थे और भीड़ वीडियो बनाती रही। मामला झाबुआ (Jhabua) जिले के मेघनगर का है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला गर्माया। घटना 12 मार्च की है।
ये तो भगोरिया की परंपरा और पहचान नहीं...!
देखिए झाबुआ के भगोरिया उत्सव में लड़कियों से फिर हुआ अभद्र व्यवहार...#MadhyaPradesh#Bhagoryautsav@CMMadhyaPradesh@ChouhanShivraj@drnarottammisra@mohdept@TribalArmy@WelfareTribalpic.twitter.com/7rKJ6PLEA0
— TheSootr (@TheSootr) March 16, 2022
सभी आरोपी गिरफ्तार: भगोरिया आदिवासी संस्कृति (Tribal Culture) का पर्व है। इसमें लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं। 12 मार्च का वीडियो वायरल (Viral video) होने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संजय बारिया, अनिल भूरिया, अजय बारिया, दिनेश बारिया, शंकर भाबोर और अन्य दो नाबालिगों को गिरफ्तारी किया है। झाबुआ SP आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है। आरोपी कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स है।
यौन उत्पीड़न का भी मामला सामने आ चुका: इससे पहले भगोरिया उत्सव का एक और वीडियो सामने आया था। इसमें मेले की भीड़ में मौजूद युवकों ने लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। युवतियों को दबोचकर प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। वीडियो में साफ दिख रहा था कि कुछ युवक मनचलों को ऐसा करने करने के लिए उकसा रहे थे। हालांकि घटना के बाद गुस्साए भील युवकों ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की पस्लियां तोड़ दी। उन्हें लाठी-डंडों से घसीट-घसीट कर मारा था। इस अमानवीय घटना के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे। भूरिया ने कहा था कि यह घटना बेहद निंदनीय है। मेले के दौरान पुलिस प्रशासन के लोग कहां थे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us