भगोरिया उत्सव में युवतियों से छेड़छाड़, भीड़ में लड़कियों को दबोचा, देखे Video

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
भगोरिया उत्सव में युवतियों से छेड़छाड़, भीड़ में लड़कियों को दबोचा, देखे Video

अलीराजपुर. यहां चल रहे भगोरिया उत्सव में शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। मेले की भीड़ में मौजूद युवकों ने लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। युवतियों को दबोचकर प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। इस पूरे प्रकरण में सबसे ज्यादा शर्मनाक भीड़ का रवैया था, जो युवतियों को बचाने की जगह वीडियो बना रहे थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक मनचलों को ऐसा करने करने के लिए उकसा रहे हैं। इधर घटना के बाद गुस्साए भील युवकों ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की पस्लियां तोड़ दी। 







— TheSootr (@TheSootr) March 13, 2022





ये है पूरा मामला: ये वीडियो अलीराजपुर जिले से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर का है। SP मनोज कुमार सिंह ने इस वीडियो की पुष्टि की है। एसपी के मुताबिक भगोरिया मेले से वापस लौट रहे लोगों ने अलीराजपुर शहर के बाहरी छोर पर इस कुकृत्य को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।





वहीं, इस अमानवीय घटना के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। भूरिया ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। मेले के दौरान पुलिस प्रशासन के लोग कहां थे। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आदिवासी समाज महिलाओं की इज्जत के लिए जाना जाता है। ऐसे घृणित मानसिकता के युवक आदिवासी समाज को नहीं चाहिए। 







— TheSootr (@TheSootr) March 13, 2022





घटना पर आदिवासी युवकों की प्रतिक्रिया: मेले में लड़कियों के साथ बदसलूकी करने वाले युवकों का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मनचलों को जमकर कूटा जा रहा है। छेड़छाड़ से गुस्साए भील युवकों ने मनचलों को लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा। हालांकि, द सूत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



 



MP tribal यौन उत्पीड़न छेड़छाड़ Alirajpur अलीराजपुर bhagoria भगोरिया sexually assault बदसलूकी भगोरिया उत्सव