‘गई भैंस थाने में’: साहब! भैंस दूध नही दुहने दे रही, मदद करो; युवक की गुहार पुलिस से

author-image
एडिट
New Update
‘गई भैंस थाने में’: साहब! भैंस दूध नही दुहने दे रही, मदद करो; युवक की गुहार पुलिस से

भिंड. नयागांव पुलिस के पास एक ग्रामीण अपनी भैंस लेकर पहुंचा। उसने पुलिस को अपनी समस्या बताई कि उसकी भैंस दुहने नहीं देती है। इस बात से वह बहुत परेशान है। उसने पुलिस से मदद मांगी। ‘देश भक्ति, जनसेवा’ यह नारा पुलिस के लिए अब परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। जनसेवा के नाम पर पुलिस थाने में लोग किस तरह की अपनी समस्याएं लेकर पहुँच रहे हैं, इसका एक नज़ारा भिंड ज़िले के नयागांव पुलिस (Nayagaon Police) थाने में देखने को मिला। जहाँ भैंस के दूध न देने पर एक युवक अपनी भैंस (Buffalo) लेकर थाना पहुंच गया। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक को समझाकर घर भेजा।

जानिए पूरा मामला

पुलिस थाने में लोग अपने साथ हुई दुर्घटना या अपराध जैसी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं, लेकिन भिंड के नयागांव थाने में मदद मांगने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भिंड (Bhind) के नयागांव में रहने वाले बाबूलाल जाटव (Babulal Jatav) की भैंस कुछ दिनों से दूध नहीं दे रही थी। वह इस बात से परेशान होकर पुलिस से मदद लेने नयागांव थाने में पहुंच गया। पहले युवक ने अपनी समस्या को लेकर पुलिस को एक आवेदन दिया और उसके कुछ देर बाद अपनी भैंस लेकर ही थाने पहुंच गया। पुलिस से भैंस दुहाने में मदद की गुहार लगाने लगा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने दिया मदद का आश्वासन

वहीं, इस मामले पर डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त नही था। लेकिन वह बहुत भोलाभाला है।  उसने हाल ही में भैंस ख़रीदी थी, लेकिन दूध न देने पर गांव के किसी व्यक्ति ने टोटके के तौर पर, पुलिस से मदद मांगने की सलाह दी। इसी वजह से वह थाने में मदद मांगने आया था। वहीं, पुलिस ने भी  उसे समझा-बुझा कर वापस भेजा और मदद का भरोसा भी दिया।

Bhind Buffalo Nayagaon Police Babulal Jatav