INDORE: इंदौर के चिड़ियाघर से आई खुशखबरी, सफेद बाघिनी ने दिया 3 शावकों को जन्म, 1 शावक पर काले रंग की तो 2 पर पीले रंग की धारियां

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
INDORE: इंदौर के चिड़ियाघर से आई खुशखबरी, सफेद बाघिनी ने दिया 3 शावकों को जन्म, 1 शावक पर काले रंग की तो 2 पर पीले रंग की धारियां

INDORE. 24 जुलाई का दिन इंदौर के लिए खुशी का दिन साबित हुआ। वन्य प्राणियों (Wildlife) के प्रेमियों के लिए यहां से अच्छी खबर आई है। यहां के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में सफेद बाघिनी रागिनी (tigress ragini) ने तीन शावकों (cubs) को जन्म दिया है। इसमें एक सफेद शावक (white cubs) पर काले रंग की तो दो पर पीले रंग की धारियां है। 







चिड़ियाघर में नन्हे मेहमानों ने दस्तक दी है।



चिड़ियाघर में नन्हे मेहमानों ने दस्तक दी है।







इंदौर जू में हैं तीन रंग के बाघ





जू में बाघों की संख्या अब 15 हो गई है। इसमें सात शावक है तो आठ युवा हो चुके हैं। रागिनी को बीते साल अप्रैल में नंदनकानन पार्क ओडिशा (Nandankanan Park Odisha) से लेकर आए थे। रागिनी के साथ ही काले बाघ को भी लेकर आए थे और दोनों को साथ में रखा गया था। अब पूरी तरह से सफेद शावक दो हो गए हैं। शहर के इस चिडियाघर (Zoo) में अब तीनों रंग पीले, सफेद और काले रंग के बाघ हैं। यह प्रदेश का इकलौता चिडियाघर है, जहां इस तरह अलग रंग के बाघ है।





व्हाइट टाइगर के लिए बनाई थी नई व्यवस्था





व्हाइट टाइगर के लिए जू में अलग से बाड़ा बनाया गया था। जू में टाइगर की तीन वैरियंट हैं। ब्लैक, यलो (सामान्य टाइगर) और व्हाइट एक रहते हैं। फीमेल व्हाइट टाइगर रागिनी को नंदन कानन से लाया गया था। शुरुआत में ये एक-दूसरे को एक्सेप्ट नहीं कर रहे थे। धीरे-धीरे एक-एक कर इन्हें बाड़े में रिलीज किया गया था। एनिमल को कंफर्ट जोन मिले, इस लिए इस बाड़े को एक हजार स्क्वेयर मीटर से ज्यादा में बनाया गया है। बाड़े में शेड, लकड़ी का बाड़ा सहित अन्य वो सभी चीजें मौजूद हैं, जिससे वह राहत महसूस करें।



 



चिडियाघर नंदनकानन पार्क ओडिशा सफेद शावकों इंदौर बाघिनी रागिनी वन्य प्राणियों Zoo wild animals Nandankanan Park Odisha white cubs tigress Ragini Indore