MP में सरकारी कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग बढ़ाई, जानें क्या है सरकार का नया आदेश

author-image
एडिट
New Update
MP में सरकारी कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग बढ़ाई, जानें क्या है सरकार का नया आदेश

भोपाल. प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों (Govt employee) के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार ने 5 दिन कार्य दिवस (5 Day working) की व्यवस्था को आगे बढ़ा दिया है। 30 जून तक कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन की छुट्टी मिलेगी। 23 मार्च को सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले सरकार ने 5 डे वर्किंग की तारीख 31 मार्च तय की थी। इसे आगे बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दिया गया है। आदेश में बताया गया कि सप्ताह में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। ये आदेश प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू होगा।







मध्यप्रदेश सरकार का नया आदेश



मध्यप्रदेश सरकार का नया आदेश







8 अप्रैल से लागू हुई थी 5 डे वर्किंग: मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद 8 अप्रैल से 5 डे वर्किंग लागू की थी। ये आदेश 31 जुलाई तक प्रभावशील था। फिर इस आदेश को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। 31 अक्टूबर के बाद 5 डे वर्किंग को 31 मार्च तक के लिए बढ़ाया था। इसके बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी 30 जून तक हफ्ते में 5 दिन ही काम करेंगे।



 



सरकारी कर्मचारी MP government employee Bhopal कर्मचारियों को राहत order mp governmewnt order 30 june government office मध्यप्रदेश शासन 5 day working मंत्रालय