नर्मदापुरम में दरगाह पर पोता भगवा रंग, विरोध में हाईवे जाम; भारी पुलिस बल तैनात

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
नर्मदापुरम में दरगाह पर पोता भगवा रंग, विरोध में हाईवे जाम; भारी पुलिस बल तैनात

नर्मदापुरम. जिले के बाबई में बवाल हो गया। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने एक दरगाह पर भगवा रंग पोत दिया। आरोप है कि दरगाह में तोड़फोड़ भी की गई है। घटना पर गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक हाईवे जाम रहा। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मामला 12 मार्च का है।



मजार से छेड़छाड़: सेमरी हरचंद रोड पर नदी किनारे दरगाह है। शनिवार रात असमाजिक तत्वों ने दरगाह को नुकसान पहुंचाया। इसकी दीवारों और गुंबद पर भगवा और लाल रंग पोत दिया। सुबह खादिम दरगाह पर पहुंचे तो उन्होंने दरगाह की हालत देखकर लोगों की घटना की जानकारी दी। रविवार सुबह समाज के लोगों ने इकठ्ठा होकर नारेबाजी की। विरोध में हाईवे जाम कर दिया। मामले को शांत कराने के लिए 2 थानों से पुलिस बल पहुंचा। लोगों को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया है।



protest



पुलिस ने मामला शांत कराया: बाबई तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मजार से छेड़छाड़ की है। प्रशासन और पुलिस टीम सुबह 8.45 बजे मौके पर पहुंच गई थी। समाज के लोगों को समझाकर उन्हें शांत कराया गया है।​​​​​ दरगाह को तुरंत ठीक करा दिया गया है। बता दें कि जिले में एक महीने के अंदर दरगाह से छेड़छाड़ का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले पचमढ़ी में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी।


दरगाह MP Narmada River Dargah नर्मदापुरम narmadapuram HOSHANGABAD सामाजिक सौहार्द भगवा रंग babai saffron colour