GUNA: अटकलों के बीच नव निर्वाचित नपा अध्यक्ष ने चुप्पी तोड़ी, 24 को करेंगी कार्यभार ग्रहण

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
GUNA: अटकलों के बीच नव निर्वाचित नपा अध्यक्ष ने चुप्पी तोड़ी, 24 को करेंगी कार्यभार ग्रहण

नवीन मोदी, GUNA: नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचन के बाद शिकवे शिकायतों को लेकर चली आ रही ऊहापोह की स्थिति को लेकर अब खुद नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता आगे आई हैं, जिन्होंने आज एक बयान जारी कर न केवल आगामी 24 अगस्त को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर जन अपेक्षा के अनुरूप शहर के विकास कार्यों की शुरुआत का इरादा जताया,  अपितु उन्होंने पहली बार पूरे मामले को लेकर वस्तु स्थिति भी स्पष्ट करने का प्रयास किया है। 





ईश्वरीय आशीर्वाद



विगत 10 अगस्त को पर्ची के माध्यम से जीत दर्ज करने वाली नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने अपनी जीत को ईश्वरीय आशीर्वाद निरूपित करते हुए कहा है कि जब प्रभु श्री राम ने उन्हें आशीर्वाद दिया है तो वे उनके आशीर्वाद के विरुद्ध कैसे जा सकती हैं। 





महज अफवाह-नहीं तो कांग्रेस का होता अध्यक्ष





इस तरह की सभी चर्चाओं को महज अफवाह करार देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मेरा धर्म बनता है कि मैं अपने नेताओं और अपने आदर्शों से आशीर्वाद लेकर,उन्हे वस्तु स्थिति से अवगत कराने के बाद काम शुरू करूं। क्योंकि कतिपय लोगों ने उन्हें गलत जानकारी दे दी थी। श्रीमती गुप्ता का दावा है कि यदि वे चुनाव नहीं लड़ते तो गुना नगर पालिका में अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का बनना तय था।



सिंधिया के सम्मान के लिए लड़ी



 इसलिए वे पार्षदों, पार्टी व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्मान के लिए चुनाव मैदान में उतरी यही नहीं उन्होंने चुनाव के पूर्व सामने आए परिस्थितियों को भी यह बताते हुए रेखांकित किया है कि जिन लोगों ने ब्यावरा से लेकर गुना आने तक हर एक पार्षद के साथ अभद्रता की थी, दहशत फैलाई थी वही लोग झूठी शिकायतें कर नेतृत्व को भ्रमित कर रहे हैं।





पार्टी में ही है विद्रोही



 यह वही लोग हैं जो कि उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के साथ गए लेकिन कांग्रेस से ही दोनों पार्षदों के मैदान में उतर जाने के कारण भाजपा के धर्मेन्द्र सोनी उपाध्यक्ष चुन लिए गए। हैरत की बात यह है कि इसके बाद भी शिकायतकर्ता स्वयं को भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता बता रहे हैं, और न केवल स्वयं उनकी अपितु संगठन की भी शिकायत करते नजर आ रहे हैं। आरोप-भ्रमित कर रहे है।  गुप्ता ने आरोप लगाया कि निर्वाचन के बाद भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भ्रमित कर जानकारी देकर कतिपय लोग कार्यवाही कराने का प्रयास कर रहे हैं जबकि उन्होंने व उनके समर्थक पार्षदों ने तो भाजपा के सम्मान में लड़ाई लड़ी है। उन्होंने अपनी जीत को एक बार फिर ईश्वरीय आशीर्वाद निरूपित करते हुए कहा है कि वे आगामी 24 अगस्त बुधवार को शहर व पार्षदों द्वारा जताये गए विश्वास के अनुरूप गुना नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसी के साथ ही शहर की सेवा का लिया गया संकल्प वास्तव में जनमानस के बीच लाने का प्रयास करेंगे।





अटकलों पर विराम





 कुल मिलाकर पहली बार खुद नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने आज नगर पालिका संचालन को लेकर चल रही अटकलों को विराम दे दिया है। अपितु उनके खिलाफ चल रही साजिशों को भी अपनी ओर से सफाई देने का प्रयास किया है। गुप्ता ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वार्ड में अपने परिवार वालों से घर-घर जाकर  आशीर्वाद प्राप्त करेंगे,जिनका सम्पूर्ण श्रेय उन्हीं को जाता है,उनकी कृतज्ञता ज्ञापित करने के पश्चात  नगरपालिका में कार्यभार ग्रहण करेंगी।



नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता नप अध्यक्ष चुनाव गुना नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव Savita Arvind Gupta Guna Municipality election गुना नगर पालिका Guna Municipality सविता अरविंद गुप्ता नप चुनाव में बाड़ाबंदी नप अध्यक्ष चुनाव में घमासान नप चुनाव में खींचतान