GWALIOR : बर्मिंघम में होने वाली 10वीं कॉमनवेल्थ कराते चैंम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ग्वालियर की बेटी

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR : बर्मिंघम  में होने वाली 10वीं कॉमनवेल्थ कराते चैंम्पियनशिप में  भारत का प्रतिनिधित्व  करेगी ग्वालियर की बेटी


GWALIOR.  शहर की कराते चैम्पियन निहारिका कौरव 7-8 सितंबर को इंग्लैंड में होने वाली 10वीं कॉमनवेल्थ कराते चैंम्पियनशिप में शिरकत करने लंदन जाएंगी। मध्य प्रदेश से चयनित इकलौती चैंम्पियन निहारिका 68 किलो सीनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा वे 23 से 25 सितंबर तक टर्की में आयोजित होने वाली वर्ल्ड कराते सीरिज-ए में भी भाग लेंगी ।



अनेक मैडल जीत चुकीं है निहारिका




कराते एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवम सचिव संतोष पाण्डेय ने बताया कि अचीवर्स मार्शल  आर्ट कराते अकादमी ग्वालियर के कोच अमित यादव और राकेश गोस्वामी के प्रशिक्षण का परिणाम है कि ग्वालियर की बेटी अब लंदन में अपना दम दिखाएगी। निहारिका ने देश-विदेश की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक मेडल हासिल किए हैं।




चार सितंबर को जाएंगी




पुणे में संपन्न हुई नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर उनका चयन वर्मिंघम के लिए हुआ है। वे चार सितंबर को दिल्ली से लंदन के लिए रवाना होंगी। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर एवं सचिव महेश सिंह कुशवाह ने उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड में जीत हासिल कर मध्य प्रदेश सहित पूरे देश का नाम रोशन करेगी


मध्य प्रदेश Madhya Pradesh प्रतिनिधित्व चैंम्पियनशिप कॉमनवेल्थ कराते इंग्लैंड कराते चैम्पियन Representation Championship Commonwealth Karate England Karate Champion
Advertisment