लड़के ने होटल में गर्लफ्रेंड को बुलाया, तौलिए का फंदा बनाया और झूल गया

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
लड़के ने होटल में गर्लफ्रेंड को बुलाया, तौलिए का फंदा बनाया और झूल गया

ग्वालियर. यहां एक लड़के का अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। लड़के ने गर्लफ्रेंड को एक होटल में बुलाया। उसने लड़की के सामने ही पंखे पर फंदा बनाया। लड़का पहले भी इस तरह की चीजें कर चुका था, लिहाजा लड़की इसे नाटक समझती रही। जब सांसें उखड़ीं तो लड़की ने लड़के के परिवारवालों को खबर दी। परिजन होटल पहुंचे। युवक की बहन ने लड़की को दोषी बताते हुए उसे थप्पड़ मारे।



लड़की पहले ही अलग होना चाहती थी: मामला 27 फरवरी का है। जानकारी के मुताबिक, लड़का डेढ़ साल पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन लड़के के इस तरह के व्यवहार के चलते लड़की अलग होना चाहती थी। लड़का, लड़की को खुदकुशी की धमकी देकर बुला लेता था।  



घटना वाले दिन ये हुआ: मोनू यादव ग्वालियर के कंपू इलाके में रहता था। उसने गर्लफ्रेंड को होटल शारदा में बुलाया। गर्लफ्रेंड के सामने ही उसने टॉवल से पंखे पर फंदा बनाया। लड़की समझती रही कि वह नाटक कर रहा है। जब लड़के की सांसें उखड़ने लगीं तो लड़की ने बाथरूम से स्टील की साबुनदानी उखाड़ी और फंदे को काटा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।



​भाभी से मारपीट की थी: एक हफ्ते पहले मोनू का बड़े भाई लक्ष्मण की पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। उसने भाभी को पीटा था। भाभी ने कंपू थाने में शिकायत की थी। पुलिस फोन कर मोनू को बुला रही थी। इसी वजह से वह दो दिन से होटल में ठहरा था। ग्वालियर की किसी होटल में इस तरह की ये दूसरी घटना है। इससे पहले शिंदे की छावनी की होटल हेवीटेड में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी थी। लड़की अस्पताल में एडमिट है।


ग्वालियर Misbehave बदसलूकी Family Gwalior परिवार police पुलिस आत्महत्या SUICIDE girlfriend गर्लफ्रेंड Hotel Room होटल रूम