आखिर क्यों रिटायर्ड फौजी ने कलेक्टर से कहा-पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर मत करो

author-image
jagrati barsaley
एडिट
New Update
आखिर क्यों रिटायर्ड फौजी ने कलेक्टर से कहा-पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर मत करो

चंबल के कुख्यात डकैत रहे पान सिंह तोमर की कहानी हर कोई जानता है। कैसे एक फौजी ने सिस्टम की तानाशाही और नाइंसाफी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाया था और बागी हो गए थे। कुछ ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया, जब एक रिटायर्ड फौजी ने कलेक्टर को चेतावनी दे डाली। कहा-मुझे पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर मत करो।



क्या है पूरा मामला: शहर के लाल टिपारा गौशाला के पास रहने वाले रिटायर्ड फौजी रघुनाथ सिंह तोमर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे। शिकायती आवेदन में कलेक्टर को बताया 2011 में साईं नगर में एक प्लॉट खरीदा था। रिटायरमेंट के बाद जब मैंने प्लॉट पर घर बनाना चाहा तो वहां माफिया और दबंगों ने कब्जा कर लिया। यह कब्जा भी प्लॉट बेचने वाले अरविंद जसवंत और भूपेंद्र के इशारे पर ही होने का आरोप लगाया।



कार्रवाई नहीं हुई तो बनना पड़ेगा पान सिंह तोमर: जब भी वो अपने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए पहुंचते तो माफिया उन्हें जान से मारने की धमकी देते। कई बार इसको लेकर थाने से लेकर प्रशासन तक शिकायती आवेदन दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें पान सिंह तोमर की तरह बागी होने पर मजबूर किया जा रहा है, यदि अब उन्हें प्रशासन और पुलिस से मदद नहीं मिलती है तो वह बंदूक उठाने को मजबूर हो जाएंगे। मामले में कलेक्टर ने तत्काल क्षेत्रीय एसडीएम को मामले की पूरी जांच के आदेश दिए और दोषियों को उनके चेंबर में हाजिर करवाने का आदेश दिया।


कलेक्टर पान सिंह तोमर एसडीएम रिटायर्ड फौजी maafia paan singh tomar Retired Soldier प्लॉट पर कब्जा Gwalior चेतावनी