New Update
/sootr/media/post_banners/f00debe33ffca5a953b2186aa74ec220e6c33f7746e8d58cbc58d5a313c82483.png)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
ग्वालियर. MP के ग्वालियर (gwalior) में पारिवारिक संपत्ति विवाद (controversy) के चलते सगे भाई ने छोटे भाई-बहन को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। हमलावर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस उसे तलाश रही है।
घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर की है। सोनू शर्मा (sonu sharma) कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था। कुछ दिन पहले घर के हिस्से को लेकर भाई-बहनों में विवाद हुआ था। घायल बच्चों की मां ने बताया कि गुरुवार को भी सोनू ने विवाद किया। छोटा बेटा रवि बीच में बोला तो दोनों में झगड़ा हो गया। इतने में सोनू ने देसी कट्टे से रवि को गोली मार दी। उसकी पीठ में गोली लगी है। बीचबचाव करने आई बहन पूनम को पेट में गोली लगी है।
गोलीचालन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भाई-बहन को जयारोग्य अस्पताल (jayarogya hospital) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। एसपी अमित सांघी ने बताया कि भाई की पीठ में और बहन के पेट में गोली लगी है। सोनू शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।
सोनू शर्मा चार साल से हत्या के केस में जेल की सजा काट रहा था। अभी हाल ही के दिनों में उसे जमानत मिली थी। उसका घर वालों से संपत्ती के संबंध में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी के साथ घर छोड़ दिया था। उसने पत्नी को मायके में छोड़ा और परिवार जनों से अपना हिस्सा मांग। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि एक बहन-भाई पर उसके ही सगे बड़े भाई ने गोलियां चलाई हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube