सिविल एरिया घोषित होगा छावनी क्षेत्र मुरार, रक्षा मंत्री से मिले नरेंद्र तोमर

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
सिविल एरिया घोषित होगा छावनी क्षेत्र मुरार, रक्षा मंत्री से मिले नरेंद्र तोमर

Gwalior. ग्वालियर छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल एरिया घोषित करने की मांग को लेकर 4 मई को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने मुलाकात की। मंत्री तोमर व मंत्री कुशवाह ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि यह विषय क्षेत्र की जनता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा होगी।



विकास कार्यों में हो रही अड़चन



मंत्री कुशवाह दिल्ली प्रवास पर थे और इस दौरान उन्होंने पहले केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से कृषि भवन में मुलाकात कर छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल एरिया घोषित करवाने के संबंध में पत्र देते हुए अनुरोध किया। पत्र में मंत्री कुशवाह ने बताया कि छावनी क्षेत्र मुरार में बरसों से जनता निवासरत है। इस क्षेत्र के लोगों को आने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि सिविल एरिया घोषित कर दिए जाने पर इस क्षेत्र के निवासियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। इससे केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सकेगा।



रक्षा मंत्री को सौंपा पत्र



पत्र में मंत्री कुशवाह ने बताया कि छावनी क्षेत्र में सैन्य भूमि पर कई बस्तियों में 100 साल से ज्यादा समय से आम लोग निवासरत हैं और यह बात ध्यान में आई है कि सर्वे अनुसार इन बस्तियों को अतिक्रमण माना जा रहा है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। छावनी क्षेत्र मुरार में पिछली जनगणना के अनुसार जनसंख्या लगभग पचास हजार होने के बावजूद कर्मचारियों के स्वीकृत पद केवल 90 ही है, जिससे छावनी क्षेत्र में जनहित के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते वे छावनी क्षेत्र मुरार की मूलभूत समस्याएं हल करना चाहते हैं, इसलिए केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से यह अनुरोध किया गया है।


Civil Area छावनी क्षेत्र मुरार सिविल एरिया Minister of State for Horticulture and Food Processing राजनाथ सिंह Cantonment Area Murar Gwalior Defense Minister Rajnath Singh नरेंद्र सिंह तोमर रक्षा मंत्री Narendra Singh Tomar उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री