भोपाल की युवती से गैंगरेप: सहेली संग पार्टी में गई, बंधक बनाकर 3 घंटे नोंचते रहे

author-image
एडिट
New Update
भोपाल की युवती से गैंगरेप: सहेली संग पार्टी में गई, बंधक बनाकर 3 घंटे नोंचते रहे

ग्वालियर में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की भोपाल की है। वो अपनी सहेली के घर मिलने आई थी। गणतंत्र दिवस की शाम होटल रिवाज में एक पार्टी में सहेली उसे ले गई। यहां 8 से 10 लड़के जश्न मना रहे थे। युवती को होटल के एक रूम में सहेली छोड़कर चली गई। यहां दो युवकों ने  इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।





होटल के रूम में अकेला छोड़ चली गई सहेली: भोपाल के निशातपुरा की रहने वाली तमन्ना (22) (बदला हुआ नाम)7 जनवरी को ग्वालियर में अपनी सहेली मुस्कान से मिलने उसके घर आई थी। 26 जनवरी के दिन सहेली तमन्ना को सिटी सेंटर स्थित रिवाज होटल में एक पार्टी में ले गई थी। होटल के एक रूम में तमन्ना को अकेला छोड़ मुस्कान दोस्तों से मिलने चली गई। मुस्कान के जाते ही दो युवक कमरे में घुस गए। और एक के बाद एक रेप की घटना को अंजाम दिया। यहां तक की लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी गई। 





सहेली की भी तलाश में जुटी पुलिस: युवती वहां से किसी तरह निकली और पुलिस के पास पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जब सिंधिया नगर में पीड़िता की सहेली के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला है। आरोपियों के साथ ही पुलिस पीड़िता की सहेली की भी तलाश कर रही है।





बयान में बोली पीड़ित मैं रोती रही वह रेप करते रहे: मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान भी लिए हैं। बयान में उसने बताया है कि वह शाम 6 बजे होटल गई थी और रात 9 बजे वहां से आई थी। तीन घंटे बंधक बनाकर रखा। उस दौरान वह रोती रही और आरोपी उसके शरीर को नौचते रहे।



भोपाल Gwalior ग्वालियर rape दुष्कर्म GANGRAPE party धोखा गैंगरेप Bhopal girl पार्टी में रेप