शादी करने जा रहे युवक को 500 रु जुर्माना देना पड़ा, घोड़ी ने किया ये

author-image
jagrati barsaley
एडिट
New Update
शादी करने जा रहे युवक को 500 रु जुर्माना देना पड़ा, घोड़ी ने किया ये

खेत खाए गदहा, मारा जाए जुलाहा(किसी और की गलती की सजा दूसरे को मिल जाना) ये कहावत ग्वालियर में एक दूल्हे पर बिलकुल सटीक बैठी। दरअसल घोड़ी पर बैठे एक दूल्हे पर नगर निगम ने जुर्माना ठोक दिया। वजह थी कि जिस घोड़ी पर दूल्हा बैठा था, उसने सड़क पर लीद कर दी। इससे फैली गंदगी के कारण नगर निगम की टीम ने चालानी कार्रवाई की। घोड़े का मालिक साथ ना होने पर नगर निगम ने दूल्हे को चालान थमा दिया। 





दूल्हे ने चुकाया जुर्माना: रविवार(7 फरवरी 2022) को बैंड बाजों के साथ सराफा बाजार से बारात निकल रही थी, दूल्हा घोड़ी पर बैठा था और घोड़ी ने लीद कर दी। घोड़ी के गोबर करने पर सड़क पर गंदगी फैल गई और उसी दौरान नगर निगम की टीम भी वहां पहुंच गई। नगर निगम के अमले ने गंदगी देखकर बारात को रुकवा लिया। जब दूल्हे ने 500 रुपए का जुर्माना चुका दिया तब बारात आगे बढ़ सकी। 





नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों पर लगातार शहर में जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अगर कोई भी गंदगी फैलाते हुए नजर आता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।



ग्वालियर नगर-निगम Gwalior groom गंदगी Municipal Corporation गोबर जुर्माना चालान दूल्हा Horse घोड़ी invoice Wedding