Madhya Pradesh: सिंगरौली जिला पंचायत में हाथ का दबदबा, पहली बार बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
Madhya Pradesh: सिंगरौली जिला पंचायत में हाथ का दबदबा, पहली बार बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के सेमी फाइनल यानी पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) में सिंगरौली (Singrauli) जिले में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। आधिकारिक रुप से तो पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं लेकिन परिणाम सामने आ गया है। सिंगरौली जिला पंचायत की अधिकांश सीटें कांग्रेस के हाथ जाती दिख रही है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। ये पहला मौका होगा जब सिंगरौली जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्जा रहेगा। पहली बार सिंगरौली में कांग्रेस (Congress) का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। पंचायत चुनाव भले ही कांग्रेस-बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर नहीं होते लेकिन इन पार्टियों के नेता ही इन चुनावों में खड़े नजर आते हैं। 





14-15 जुलाई को होगी परिणामों की घोषणा





पंचायत चुनाव के परिणामों की घोषणा 14-15 जुलाई को आएंगे। पोलिंग बूथों की वोटिंग के आधार पर जो नतीजे प्राप्त हुए हैं उनमें सत्तापक्ष को भारी नुकसान नजर आ रहा है। भाजपा के हाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज भी छिनता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि जिला पंचायत सिंगरौली के 14 वार्डो में से 11 वार्डो में कांग्रेस, 2 में बीजेपी (BJP) और 1 सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जा रही है। 





इनके हाथ आई जीत





रूझानों के अनुसार जिला पंचायत के वार्ड एक से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संदीप शाह, वार्ड 2 से बीजेपी की उषा शाह, वार्ड 3 कांग्रेस समर्थित राजेन्द्र वर्मा,वार्ड 4 से कांग्रेस की सरोज सिंह, वार्ड 5 से सविता प्रजापति, वार्ड 6 राय सिंह मरावी, वार्ड 7  से कांग्रेस की सोनम सिंह,  वार्ड 8 से सरोज सिंह, वार्ड 9 से कांग्रेस की चमेली घनश्याम पाठक, वार्ड 10 से अर्चना नागेन्द्र सिंह, वार्ड 11 से कांग्रेस के सोमदेव ब्रम्ह, वार्ड 12 से कांग्रेस के अशोक सिंह पैगाम,वार्ड 13 बीजेपी की गीता यादव, वार्ड 14 सामान्य सीट से कांग्रेस के कमलेन्द्र सिंह प्राप्त रुझानों के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं।   



 



CONGRESS कांग्रेस Madhya Pradesh Assembly elections मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी BJP बीजेपी सिंगरौली Singrauli Panchayat elections पंचायत चुनाव