मध्यप्रदेश की राजधानी सहित कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों में बदला मौसम

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश की राजधानी सहित कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, इन जिलों में बदला मौसम

Bhopal. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों को तीखी धूप से आज राहत मिली है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल होने की वजह से उमस बढ़ गई है इसलिए लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर बारिश हुई है। वहीं इंदौर में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग में 21 अप्रैल से तीन दिन हल्की बारिश होने के आसार हैं। भोपाल में रात करीब 9 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर-पश्चिम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मध्यप्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी हिस्से में एक सिस्टम एक्टिव हुआ है। इस वजह से दो दिन पश्चिमी और एक दिन पूर्वी हिस्से में बारिश होगी।



इन जिलों में हुई बूंदाबांदी



मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज ना तेज धूप खिली और ना ही गर्मी लगी। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से मप्र की सीमा से होकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस वजह से अरब सागर से आ रही नमी के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरे पश्चिमी मप्र में बादल बने हुए हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हो रही है। करीब 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। खरगोन में सुबह बूंदाबांदी हुई। विदिशा में सुबह साढ़े 9 बजे बूंदाबांदी हुई। 



40 डिग्री से ऊपर चल रहा पारा 



अप्रैल की शुरुआत से ही मिजाज काफी गर्म बना है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। शहरवासी गर्मी से बेहाल रहे, पूरे दिन गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दस दिन बाद फिर शहर का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इस सीजन में दूसरी बार तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा है, इसके पहले 10 अप्रेल को भी तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर में सुबह से ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही थी। तेज गर्मी के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। पंखे कूलर भी गर्म हवा देते रहे, तेज धूप से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते दिखाई दिए। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को अधिकतम 42.5 और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। 


बारिश मौसम मौसम वैज्ञानिक Madhya Pradesh धूप Rain इंदौर sunny meteorologist Bhopal मध्यप्रदेश weather भोपाल Indore
Advertisment