मिसाल: इंदौर में एक दिन में ढाई लाख परिवारों की हेल्प, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम शामिल

author-image
एडिट
New Update
मिसाल: इंदौर में एक दिन में ढाई लाख परिवारों की हेल्प, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम शामिल

इंदौर. मिनी मुंबई (Mini Mumbai) ने 1 नवंबर के दिन फिर कीर्तिमान रचा। यहां के दान पत्र ग्रुप (Dan Patr Group) ने एक दिन में करीब 2.5 लाख जरूरतमंद परिवारों की मदद (Help) की। इन परिवारों तक ग्रुप ने निःशुल्क कपड़े, खिलौने, किताबें, राशन और अन्य सामान पहुंचाकर दीपोत्सव से पहले खुशियों की दिवाली (Diwali) मनाई। इस मददगार कदम के लिए इस संस्था का नाम एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।

सोशल मीडिया से अभियान बढ़ाया

ग्रुप ने सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता फैलाकर शहर के लोगों को इस अभियान में जोड़ा गया। इसके बाद सर्वे के आधार पर जरुरत मंद लोगों का डाटा निकाला। लोगों की मदद करने के लिए दिवाली से पहले 1 नवंबर का दिन चुना गया।

समूह के सदस्यों ने बताया कि कोरोना (Corona) के कारण संकट से जूझ रहे परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने एवं दिवाली पर उनकी अंधेरी दुनिया को रोशन करने के उद्देश्य से संस्था ने मिशन ‘251-K’ रखा। इसके बाद जरुरतमंद लोगों ने तक मदद पहुंचाई गई।

सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर की

टीम ने बताया कि इस मिशन की सफलता का श्रेय हर उस व्यक्ति को जाता है जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से दान पात्र के इस अभियान से जुड़ा रहा। हमें खुशी की हम इस अच्छे काम से जुड़कर समाज, लोगों के लिए कुछ अच्छा कर पाए। 

Diwali इंदौर दानपत्र ग्रुप help for people The Sootr मिसाल danpatr group वर्ल्ड रिकॉर्ड Indore