UJJAIN: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किए बाबा के दर्शन, VIP का लगा तांता

author-image
Nasir Belim Rangrez
एडिट
New Update
UJJAIN: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किए बाबा के दर्शन, VIP का लगा तांता

UJJAIN.महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple) में सावन महीने (month of Sawan) में वीआइपी (Vip) का तांता लगा हुआ है। ऐसा ही एक नजारा शुक्रवार को भस्मारती में देखने को मिला। यहां हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां सीएम अपने परिवार संग बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने नंदीहाल में बैठकर बाबा महाकाल (Baba Mahakal)की भस्म आरती (Bhasma Aarti)देखी। वे शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। सावन महीने में यहां गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण उन्होंने चौखट पर मत्था टेका। 



भस्म आरती के दौरान महाकाल का किया श्रृंगार



यहां विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 3 बजे कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चदंन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चंदन का तिलक कानों में कुण्डल और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ -साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।



श्रद्धालुओं ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद 



नवीन वस्त्र अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।




महाकालेश्वर मंदिर Himachal Pradesh Baba Mahakal सावन महीना जयराम ठाकुर Mahakaleshwar Temple बाबा महाकालभस्म आरती महाकाल मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीआइपीओ Jai Ram Thakur Ujjain Vipo month of Sawan हिमाचल प्रदेश Chief Minister Bhasma Aarti