टारगेट पर अमीर, पैसा नहीं देने पर करती थी रेप केस, इस हनीट्रैप गैंग में वकील भी

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
टारगेट पर अमीर, पैसा नहीं देने पर करती थी रेप केस, इस हनीट्रैप गैंग में वकील भी

जबलपुर. यहां मिले हनीट्रैप गैंग (Honey trap Gang) ने मध्यप्रदेश में सनसनी फैला दी है। युवती अपनी खूबसूरती का जाल बिछाकर अमीरों को फंसाती थी। इसके बाद लाखों रुपए की डिमांड करती थी। जो गैंग को पैसा नहीं देता था उसे रेप केस में फंसा देती थी। इस गैंग में तीन वकील भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि वकील कॉम्प्रोमाइज करने के लिए पैसों की डिमांड करते थे। गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। गैंग से प्रताड़ित किए गए कई लोग एक साथ जबलपुर SP सिद्धार्थ बहुगुणा के पास पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। 





जबलपुर में पहला शिकार: गैंग ने साल 2016 में आदर्शनगर के 30 वर्षीय युवक को अपने जाल में फंसाया। युवक के पिता से बेटे को बचाने के लिए 15 लाख रुपए की डिमांड की। बता दें कि ये महिला घमापुर की रहने वाली है। विकास रामख्यानी नाम के व्यवसायी को इस महिला ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर पुलिस में रेप का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद उसे ऐसा ब्लैकमेल किया कि मजबूरी में उसे समझौता करके शादी करनी पड़ी। आरोप है कि महिला ने उसकी सारी संपत्ति हड़प ली। महिला ने डिंडौरी में दोबारा रेप का केस करा दिया। फिलहाल ये केस कोर्ट में चल रहा है।





कानपुर का व्यापारी बना दूसरा शिकार: महिला ने अपना दूसरा शिकार कानपुर के चर्चित व्यापारी अर्चित सलूजा को बनाया। महिला ने पहले अर्चित से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लिया। महिला ने अपने एक साथी मनीष मेघवानी के साथ मिलकर 40 लाख रुपए की डिमांड की। व्यापारी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो अपने वकीलों के साथ मिलकर रेप केस में फंसा दिया। 





जबलपुर के विकास समतानी बने तीसरा शिकार: महिला ने विकास समतानी के खिलाफ 2021 में रेप का केस दर्ज कराया था। ये केस वर्तमान में कंचन गुप्ता अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर के यहां लंबित है। इस मामले में विकास समतानी से 20 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। 





बेकरी कारोबारी का बेटा बना चौथा शिकार: महिला ने अपना चौथा शिकार बेकरी कारोबारी मोहित डुडेजा को बनाया। मोहित जबलपुर के आदर्श नगर में रहते हैं। पहले महिला ने मोहित के साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल खेलने लगी। मोहित से 15 लाख रुपए की डिमांड की। जब मोहित ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो रेप केस में फंसा दिया। 





वकील भी गिरोह में शामिल: महिला इस हनी ट्रैप में अकेली नहीं बल्कि उसका पूरा गिरोह साथ मे चल रहा है। गिरोह में तीन वकील भी शामिल हैं। ये वकील जिला कोर्ट में पैरवी करते थे। रुपए की डिमांड ये कोर्डवर्ड में करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गैंग ने एक दर्जन लोगों को अपने जाल में फंसाया है। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी बदनामी के चलते अभी सामने नहीं आए हैं। 



rape case Jabalpur जबलपुर extortion ब्लैकमेलिंग Crime क्राइम Gang honeytrap हनीट्रैप sextortion सेक्सटॉर्शन हनीट्रैप गैंग