GWALIOR: पति ट्रक लेकर गया था बाहर, परिचितों ने घर में घुसकर पत्नी के साथ किया दुष्कर्म

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
GWALIOR: पति ट्रक लेकर गया था बाहर, परिचितों ने घर में घुसकर पत्नी के साथ किया दुष्कर्म

देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर में दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। अब एक ट्रक ड्राइवर (truck driver) की पत्नी के साथ उसके घर में घुसकर सामूहिक रेप (gang rape)करने का मामला सामने में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की और उसे तब तक मारा जहब तक वो बेहोश नहीं हो गई। 



विरोध करने पर महिला के साथ की मारपीट



दरअसल मुरार इलाके (Murar area) में रहने वाली महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का पति ड्राइवर है, वह शहर से बाहर गया हुआ था। इसी समय दो युवक उसके घर में घुस आए। इन दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। दोनों ने महिला को तब तक पीटा,जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मुरार पुलिस (Police) ने सामुहिक दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



परिचितों ने घर मे घुसकर किया दुष्कर्म



मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव (Police Station Shailendra Bhargava) ने बताया कि मुरार स्थित बड़ागांव इलाके(Baragaon locality) में रहने वाली 23 वर्षीय महिला का पति पेशे से ड्राइवर है। वह ट्रक लेकर शहर से बाहर गया था। घर पर महिला और उसके छोटे बच्चे थे। 20 जुलाई की बात है। महिला घर में अपने छोटे बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। जबकि बड़ा बेटा छत पर था। इसी दौरान उसके परिचित प्रदीप राणा (Pradeep Rana)और सुनील राणा (Sunil Rana)घर में घुस आए। प्रदीप ने महिला के साथ सोते समय गलत हरकत की। तभी महिला की नींद खुल गई,उसने धक्का दिया तो इन लोगों ने उसे अंदर कमरे में खींच लिया। दोनों ने बारी-बारी से गलत काम किया। फिर महिला के साथ मारपीट भी की। महिला बेहोश हो गई। उसकी मां आई तो उसे इस वारदात की सूचना मिली। वो तत्काल महिला को अस्पताल (hospital) लेकर पहुंची। अस्पताल में महिला को होश आया। इसके बाद उसने पति को पूरी घटना बताई। जब उसका पति ग्वालियर आया तब इस मामले में एफआइआर (FIR)) दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। 




पुलिस police ग्वालियर Gwalior truck driver police station दुष्कर्म सुनील राणा प्रदीप राणा बड़ागांव इलाके थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव मुरार इलाके सामूहिक रेप ट्रक ड्राइवर gang rape Sunil Rana Pradeep Rana Baragaon locality Shailendra Bhargava Murar area