मैं जिंदा हूं साहब, मेरी पेंशन चालू करवा दो, 6 महीने से नहीं मिली

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मैं जिंदा हूं साहब, मेरी पेंशन चालू करवा दो, 6 महीने से नहीं मिली

नेमलाल झारिया, Dindori. डिंडोरी में प्रशासन ने एक विधवा महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला जीवित है। कागजों में मृत घोषित होने से महिला की विधवा पेंशन रुक गई है। इससे उसके जीवन यापन पर संकट छा गया है। ऐसे में अब सरकारी कर्मचारियों की गलती का खामियाजा महिला को उठाना पड़ रहा है। इसको लेकर पीड़ित महिला ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 





यह है पूरा मामला





दरअसल ग्राम पंचायत गणेशपुर के मिघरोड़ी गांव में रहने वाली 45 वर्षीय विधवा श्याम बाई के पति की मौत के बाद विधवा पेंशन मिल रही थी। जिससे उसके जीवन का गुजारा हो रहा था। पिछले कुछ महीने से महिला के खाते में विधवा पेंशन आना बंद हो गई। जब महिला पेंशन की जानकारी लेने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय आई तो, पता चला कि महिला कागजों में मृत घोषित है। पीड़ित महिला और उसके परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर वे कई बार रोजगार सहायक और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से आवेदन कर चुके है। लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है। 





6 महीने से नहीं मिली पेंशन





पीड़ित महिला श्याम बाई का कहना है कि, पिछले 6 महीने से विधवा पेंशन नहीं मिली है। जब पंचायत कार्यालय गई तो, सचिव ने दोबारा नाम जोड़ने से मना कर दिया। इसलिए अब कलेक्टर से शिकायत करने आई हूं। उधर जनपद उपाध्यक्ष सुनील राय का कहना है कि, जिंदा महिला को कैसे कोई कागजों में मृत घोषित कर सकता है। इसको लेकर मैं अधिकारियों से बात करूगां। साथ ही सबसे पहले महिला का नाम जुड़वाकर उसकी पेंशन को दिलाया जाएगा।



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश महिला collector कलेक्टर complaint शिकायत पेंशन DINDORI डिंडौरी women pension