BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी, युवक को मारा; शिकायत की तो दोबारा पीटा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गुंडागर्दी, युवक को मारा; शिकायत की तो दोबारा पीटा

Bhopal. एक तरफ मध्यप्रदेश में मिशन-2023 को लेकर बीजेपी आदिवासियों को साधने की तैयारी कर रही है। 22 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वे वन समितियों के महासम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेता आदिवासी युवक पर कहर बरपा रहे हैं। भोपाल के कमला नगर इलाके में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट की। जब युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की अर्जुन यादव ने उसे दोबारा पीटा।



रास्ते में रोककर युवक को पीटा



अजय उइके प्रेमपुरा घाट के पास रहता है। एक होटल में नौकरी करता है। वो 15 अप्रैल की रात को एक शादी से घर लौटा। इसके बाद वो दूध लेने गया था। जहां बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने उसे रोका और ताक-झांक करने का आरोप लगाया। इसके बाद अर्जुन यादव गाली-गलौच पर उतर आया। जब युवक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।



FIR कराई तो दोबारा की मारपीट



मारपीट के बाद युवक ने कमला नगर थाने में FIR कराई। जब वो रात को घर लौट रहा था उसी बीच अर्जुन यादव ने 8-10 लड़कों के साथ अजय पर दोबारा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने वाले 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।


boy BJP former divisional president MP News बीजेपी MP Bhopal मध्यप्रदेश की खबरें मारपीट beat Youth मध्यप्रदेश पूर्व मंडल अध्यक्ष twice भोपाल