/sootr/media/post_banners/b31dc64bca17c733c99e45fd3cc222668fd0938d29b75b02fb3326a0aba443ae.jpeg)
दमोह. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) दमोह के कुंडलपुर में आयोजित जैन समुदाय के पंचकल्याणक महोत्सव (Panchkalyanak Festival) में शामिल होने पहुंचे। इसके लिए सुबह से ही प्रशासनिक अमला एवं आयोजन कमेटी सक्रिय हो गई थी। कुंडलपुर (Kundalpur) पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बड़े बाबा की आरती उतारी। बड़े बाबा मंदिर में मुख्यमंत्री ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर भगवान आदिनाथ से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। तप कल्याणक में 18 ब्रह्मकुमार जीवन के और कठिन व्रत की ओर बढ़ते हुए क्षुल्लक बन गए। वहीं मुख्यमंत्री ने महामनीषी आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंचकल्याणक में आज का आयोजन: महोत्सव में रोज की तरह कार्यक्रम स्थल पर जहां पात्र शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा एवं अन्य पूजन कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नए ब्रह्मचारी भाइयों को दी गई दीक्षा के उपरांत आज उनकी पहली आहारचर्या होना है। जिसको लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस प्रथम आहारचर्या को देखने के लिए हजारों की तादाद में भक्तों का जमावड़ा भी वहां लग गया है। आचार्य श्री द्वारा काफी वर्षो उपरांत 20 फरवरी को दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गजरथ महोत्सव में आज पंचकल्याणक के छठवें दिन ज्ञान कल्याणक पूर्व की बेला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त आयोजन स्थल अयोध्या नगरी में एकत्रित हुए। जहां पर एक ही पंडाल के नीचे सभी ने एक साथ श्रीजी का अभिषेक किया।
कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के दौरान 20 फरवरी को 18 लोगों ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सानिध्य में दीक्षा ली। दीक्षा के बाद लोगों को नए नाम दिए गए हैं। क्षुल्लक दीक्षा उपरांत आचार्य श्री द्वारा नव दीक्षार्थियों को ये नाम दिए गए हैं। 176 बहनों ने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने का व्रत लेकर सिद्धक्षेत्र को उल्लास से भर दिया। सदी के सबसे बड़े आयोजन में पहली बार संघ के विस्तार के लिए आचार्यश्री द्वारा 06 निर्यापक बनाए गए।
सिंधिया भी पहुंचेंगे: 23 फरवरी को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया भी कुंडलपुर जाएंगे। पंचकल्याणक महोत्सव के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी आज कुंडलपुर पहुंचेंगे।
कुंडलपुर पहुंचा प्रशासनिक अमला: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर सागर संभाग के आयुक्त मुकेश शुक्ला, आईजी अनुराग कुमार सहित कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीबार पहले ही कुंडलपुर पहुंच चुके थे। वहीं अन्य प्रशासनिक अमले को भी वीआईपी की ड्यूटी के लिए तैनात कर दिया गया था।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट: सीएम शिवराज ने कहा- आचार्य भगवन के चरणों में प्रणाम। यहां विराजमान तपस्वियों, सभी माताजी को भी प्रणाम करता हूं जिन्होंने सांसारिक मोह माया त्याग कर संपूर्ण जीवन आचार्य के मार्गदर्शन में समाज की सेवा में लगा दिया। अद्भुत है ये दृश्य, आज यहां मुख्यमंत्री नहीं, यहां तो गुरु का शिष्य आया है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर मांस और मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सीएम ने कहा कि गौरक्षा का काम बहुत व्यापक है और इसे समाज को भी हाथ में लेना पड़ेगा, तभी यह सब संभव हो पाएगा।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj #दमोह जिले के कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महामुनिराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक महामहोत्सव में सम्मिलित हो रहे हैं।#कुंडलपुर_महामहोत्सव https://t.co/pvDABngO3V
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) February 21, 2022