मंदसौर में भैंस चराते-चराते युवक बना यू-ट्यूब स्टार, कमाए 5 लाख से ज्यादा रुपए 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मंदसौर में भैंस चराते-चराते युवक बना यू-ट्यूब स्टार, कमाए 5 लाख से ज्यादा रुपए 

Mandsaur. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पुष्कर धनगर (Pushkar Dhangar)भैंस चराते-चराते एक बड़े यू-ट्यूब (youtube) बन गए। उनके यू-ट्यूब पर 1 लाख 42 हजार फॉलोअर (follower) है।  यू-ट्यूब के जरिए पुष्कर ने 5 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। इन्हें दो सिल्वर बटन भी मिल चुके है। पुष्कर पहले रिलायंस (reliance)की नौकरी करते थे, जिसे वे छोड़ चुके है। आइए आपको बताते है पुष्कर की कहानी..... 





यहां के रहने वाले है  पुष्कर





पुष्कर, मंदसौर जिले के बेहपुर गांव में रहते है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पुष्कर इंदौर (Indore) शहर में रिलायंस कंपनी में 14 हजार रूपए पर नौकरी करने लगे। नौकरी लगने के बाद  पुष्कर का विवाह हो गया और फिर बेटी हुई। इसके साथ उनकी जिम्मेंदारिया भी बढ़ने लगी और घर का खर्चा चलाना मुश्किल होने लगा। परेशान होकर पुष्कर ने रिलायंस कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी और घर वापस आ गए। 





भैंसों को चराते वक्त गाने गुनगुनाया करते थे





घर आने के बाद पुष्कर अपने परिवार वालों के साथ खेती करने लगे। गांव में पुष्कर की 12 बीघा जमीन हैं। खेतो में काम करने के बाद पुष्कर अपने घर में रखी  मवेशियों को चराने ले जाते थे। उन्हें गाने का बहुत शौक है, अक्सर वे भैंसों को चराते वक्त गाना गाया करते। उनके दोस्त उन्हें कहते थे कि वे एक गाना गाते कि एक वीडियो शूट करे। इसके बाद से पुष्कर अपने गाने का वीडियो शूट करने लगे और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे। लोग उनके गाए हुए गाने को बहुत पसंद करने लगे और कमेंट करके उन्हें मोटिवेट करने लगे। इसके साथ पुष्कर अपने घर पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी करते है।  





2017 में बनाया यूट्यूब पर अकाउंट 





पुष्कर ने 2017 में  यूट्यूब पर अपना अकाउंट बनाया था। शुरुआती दिनों में पुष्कर अपने अकाउंट पर ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक आयोजनों के वीडियो शेयर करने लगे। धीरे-धीरे सोशल मीडिया से सेलिब्रिटी के बारे में  जानकारी इकट्टा कर वीडियो बनाने लगे। ऐसा करते-करते उनके 1 लाख 42 हजार फॉलोअर हो गए। इस चैनक की अच्छी ग्रोथ के बाद पुष्कर ने अपने एक और यूट्यूब अकाउंट  बनाया, जिसमें उनके 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर है। अब यूट्यूब से पुष्कर की किस्मत चमक गई हैं। 



इंदौर Indore YouTube Mandsaur मंदसौर यू-ट्यूब Pushkar Dhangar follower reliance मध्यप्रदेश पुष्कर धनगर फॉलोअर रिलायंस