NARSINGHPUR:नरसिंहपुर में जनपद चांवरपाठा में कांग्रेस का परचम, भाजपा की करारी हार

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
NARSINGHPUR:नरसिंहपुर में जनपद चांवरपाठा में कांग्रेस का परचम, भाजपा की करारी हार

Narsinghpur, Dharmesh Sharma.  तेंदूखेड़ा विधानसभा की महत्वपूर्ण जनपद पंचायत चांवरपाठा में विधायक संजय शर्मा की कुशल रणनीति से कांग्रेस का परचम लहराया और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस के सोबरन ठाकुर शोभा ने 15 मत लिए।भाजपा के किरण ठाकुर को 9 मत मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस के आयुष रघुवंशी ने 13 मत लेकर भाजपा के मोनू यादव 9 मत को हराया। कांग्रेस के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष जीतने पर विधायक के साथ समर्थकों-कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों के साथ जीत की खुशियां मनाईं।





जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक  संजय शर्मा ने कहा कि हमारे सदस्याे को हम बहुत धन्यवाद देते हैं, हमारे क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ चुनकर भेजा था उन्होंने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाया। हम कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं कि कांग्रेस आगे इसी तरह से एक होकर चुनाव लड़ेगी और आगे ज्यादा अच्छे परिणाम आएंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेेंद्र पटेल, संदीप पटेल, दीवान शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोना कौरव, प्रदीप रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। 


तेंदूखेड़ा सोबरन ठाकुर विधायक संजय शर्मा कांग्रेस चांवरपाठा MLA Sanjay sharma Narsinghpur News CONGRESS नरसिंहपुर Narsinghpur TENDUKHEDA