ये कैसी शादी: स्टेज पर फोटो को लेकर हुआ विवाद, बिना दुल्हन के लौटी बारात

author-image
एडिट
New Update
ये कैसी शादी: स्टेज पर फोटो को लेकर हुआ विवाद, बिना दुल्हन के लौटी बारात

शिवपुरी. यहां शादी की रस्म अदायगी हो रही थी। इसी बीच ऐसा विवाद हुआ कि बगैर दुल्हन के बारात वापस लौट गई। दरअसल, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ बाराती और घराती पक्ष का फोटो सेशन चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लड़का और लड़कियां नशे में स्टेज पर पहुंच गई। नशे में टुन्न बारातियों ने स्टेज पर फोटो सेशन (Photo session) को लेकर भी हंगामा किया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बारात को बिना दुल्हन (Marriage controversy) के ही लौटना पड़ा।

विवाद के बाद शादी कैंसिल

शिवपुरी (Sivpuri) के फिजिकल थाना अंतर्गत परिणय वाटिका में शिवपुरी के एसडीओ आरईएस हरिओम श्रीवास्तव की बेटी आयुषी का विवाह श्योपुर के उमेश सक्सेना के बेटे गगनदीप के साथ चल रहा था। शनिवार रात यानी 11 दिसंबर को शादी की रस्म निभाई जा रही थी। लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के कारण शादी कैंसिल करनी पड़ी।

एक-दूसरे पर लगाए आरोप

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी की रस्मों के दौरान वर पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। कभी टीके के नाम पर, कभी कपड़ों के नाम पर, कभी सामान के नाम पर पैसों की मांग की जा रही थी। दुल्हन के रिश्तेदारों का आरोप है कि बारात में लड़के और लड़कियां शराब के नशे में टुन्न होकर आए थे। उन्होंने स्टेज पर फोटो सेशन को लेकर हंगामा किया। कमरे को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके चलते रात में ही एक अन्य लॉज बुक कर रिश्तेदारों को वहां शिफ्ट करना पड़ा था। वहीं, दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ बंधक बनाने, चढ़ावे के जेवर आदि रखने की शिकायत दर्ज कराई है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

shivpuri Photo session Marriage controversy
Advertisment