15 अगस्त पर शिवराज: दिसंबर तक सभी को टीका, महिला के नाम पर प्रॉपर्टी ली तो 1% रजिस्ट्रेशन फी

author-image
एडिट
New Update
15 अगस्त पर शिवराज: दिसंबर तक सभी को टीका, महिला के नाम पर प्रॉपर्टी ली तो 1% रजिस्ट्रेशन फी

भोपाल. आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 75 लाख को कोरोना वैक्सीन लग गई है। दिसंबर तक टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। अब बेटी के जन्म के बाद से ही उसके खाते में 2 हजार रुपए जमा होंगे। अगर महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदी गई है तो रजिस्ट्रेशन शुल्क 3% की जगह सिर्फ 1% ही लगेगा। एक लाख लोगों को रोजगार देंगे। बिजनेस के लिए कर्ज लेने पर सरकार बैंक गारंटी देगी।

मुख्यमंत्री के भाषण की मुख्य बातें

  • प्रदेश में 2 हजार किमी नई सड़कें बनाई जाएंगी। 

  • 1.22 करोड़ लोगों को घर पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • प्रदेश में 2 हजार मेगावॉट बिजली बनाएंगे। सभी सरकारी भवन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। 
  • प्रदेश में 1100 करोड़ किसानों के खाते में राशि डाली है। सबको पक्का मकान देंगे। 2.50 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है।
  • पुलिस ने अभियान चलाकर माफियाओं के दिमाग ठिकाने लगा दिए। पुलिस को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। पिछली सरकार ने आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है।
  • CM के भाषण के दौरान 2 महिला पुलिसकर्मी बेहोश

    जिस समय शिवराज जनता के नाम संदेश दे रहे थे, उसी दौरान महिला बटालियन की 2 पुलिसकर्मी गश खाकर बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें परिसर में बने अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

    vaccinated मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस MP till december Independence Day all people hoist tricolor CM Shivraj Singh Chouhan तिरंगा The Sootr मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान वैक्सीन