INDORE: तीन भाइयों के साथ 3 लड़कियों को रिश्ता तय हुआ, सगाई की रस्म के दौरान ही चुपके से 7 लाख लेकर चंपत हुईं तीनों

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
INDORE: तीन भाइयों के साथ 3 लड़कियों को रिश्ता तय हुआ, सगाई की रस्म के दौरान ही चुपके से 7 लाख लेकर चंपत हुईं तीनों

संजय गुप्ता, INDORE. यहां की सांवेर तहसील में लुटेरी मंगेतरों का मामला सामने आया है। घटना दिसंबर 2021 की है, लेकिन शिकायतकर्ता 6 महीने से उन्हें ढूंढ रहा था। उनके नहीं मिलने के बाद फिर अब जाकर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शादी कराने वाले दलाल गणेश और खुद को लड़कियों का रिश्तेदार बताने वाले महेश और सुंदरबाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।



यह है मामला



गांव पंचोला के किसान जगदीश कुंवर सुनेर ने पुलिस को बताया कि गणेश दलाल ने उनके बेटे लखन, प्रहलाद के साथ ही रिश्तेदार जितेंद्र की शादी बाणगंगा में रहने वाली मधु, तनु और रेखा से तय कराई थी। इसके बदले में डेढ़-डेढ़ लाख मांगे थे। महेश और सुंदरबाई ने बाद में 2-2 लाख रुपए की मांग की थी। मेरे दोनों बेटों लखन, प्रहलाद की सगाई दिसंबर में थी। जब सगाई की रस्म में लड़के वाले आगे और लड़की वाले पीछे चल रहे थे, तब एक-एक कर होने वाली दुल्हनें और लड़की के परिवार वाले गायब हो गए और सभी सामान भी ले गए। छह महीने से ढूंढ रहा था, वे नहीं मिले तो अब शिकायत कर रहा रहा हूं।


Indore News सगाई शादी कराने वाला दलाल इंदौर गायब Engagement आरोपी लड़कियां लूट इंदौर न्यूज Marriage Broaker Loot Abscond Indore Accused Girls