इंदौर: अग्निकांड का आरोपी अरेस्ट; एकतरफा प्यार में लड़की की स्कूटी फूंकी थी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
इंदौर: अग्निकांड का आरोपी अरेस्ट; एकतरफा प्यार में लड़की की स्कूटी फूंकी थी

Indore. यहां की स्वर्ण बाग कॉलोनी की बिल्डिंग में लगी आग के मुख्य आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने 7 मई की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में उसके हाथ-पैर भी टूट गए। इसके बाद पुलिस उसे घायल हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम था। शुभम ने 6 मई देर रात एकतरफा प्यार के चलते लड़की की स्कूटी में आग लगाई थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई। ये खुलासा मकान के नजदीक लगे CCTV फुटेज से हुआ। फुटेज में आरोपी वाहन में आग लगाता दिखा। युवती से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने उसी युवती के दोपहिया वाहन में आग लगाने की साजिश रची। 





लड़की की बिल्डिंग में 6 महीने किराए से रहा





इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि आग लगाने वाले आरोपी का नाम संजय उर्फ शुभम दीक्षित है, जो कि झांसी का रहने वाला है। आरोपी सालभर पहले ही इंदौर आया था और 6 महीने पहले तक इसी बिल्डिंग में किराएदार के रूप में रहा था।





पुलिस ने ये भी बताया कि यह मामला एकतरफा प्रेम संबंध का है। आरोपी इसी बिल्डिंग में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, लेकिन वो उसी से शादी करना चाहता था। इसी बात लेकर दोनों में विवाद हुआ। युवती से भी पूछताछ की गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है।





पुलिस के मुताबिक आरोपी और युवती के बीच दस हजार रुपए सहित अन्य मामलों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद संजय ने छह महीने पहले घर छोड़ दिया था। उसने इंदौर में कई जगहों पर नौकरी की है। पुलिस के मुताबिक संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। उससे पूछताछ में और भी खुलासे होंगे।







akanksha



आकांक्षा अग्रवाल की आग में जलने से मौत हो गई। वह देवास की रहने वाली थी। आकांक्षा ने दो हफ्ते पहले ही जन्मदिन मनाया था।







CCTV से हुआ खुलासा





CCTV फुटेज में 6 मई की रात 2.54 बजे सफेद शर्ट पहने एक युवक आता दिखाई दिया, जिसने पार्किंग में खड़े एक वाहन से पेट्रोल निकाला और वहीं आग लगा दी। आग लगाने के बाद यह लड़का फुटेज में जाता हुआ भी दिखाई दिया। कुछ देर बाद लड़का फिर से इसी इमारत में आता है। वह इमारत में लगे CCTV कैमरे और बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह यहां से फिर से रवाना हो जाता है। हालांकि स्वर्ण बाग की जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके CCTV पूरी तरह से जल गए हैं। पुलिस ने इस क्षेत्र से तीन घरों के CCTV फुटेज व DVR बरामद किए हैं।





CCTV से हुआ खुलासा





CCTV फुटेज में 6 मई की रात 2.54 बजे सफेद शर्ट पहने एक युवक आता दिखाई दिया, जिसने पार्किंग में खड़े एक वाहन से पेट्रोल निकाला और वहीं आग लगा दी। आग लगाने के बाद यह लड़का फुटेज में जाता हुआ भी दिखाई दिया। कुछ देर बाद लड़का फिर से इसी इमारत में आता है। वह इमारत में लगे CCTV कैमरे और बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह यहां से फिर से रवाना हो जाता है। हालांकि स्वर्ण बाग की जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके CCTV पूरी तरह से जल गए हैं। पुलिस ने इस क्षेत्र से तीन घरों के CCTV फुटेज व DVR बरामद किए हैं।





7 लोगों की जलकर मौत





इंदौर में 6 मई देर रात दो मंजिला इमारत में आग लग गई थी। अग्निकांड में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। कुछ जिंदा जले और कुछ का दम घुट गया। बिल्डिंग घनी आबादी के बीच है। लोगों को भागने की जगह नहीं मिली तो गैलरी से कूदकर जान बचाई। इन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में बिजली जाने की वजह से आग लगने का पता चला था। रात को बिजली गुल थी। जब बिजली आई तो MCB में आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।





9 लोगों को बचाया गया





पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने 9 लोगों को इस अग्निकांड से रेस्क्यू किया। 12 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। रहवासियों ने बताया था कि फायर ब्रिगेड को तीन-चार बार कॉल किए। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद पहुंची। आसपास के रहवासियों ने कुछ लोगों को रस्सी के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतारा।





मृतकों में ईश्वर सिंह सिसोदिया (45), नीतू सिसोदिया (45), आशीष (30), गौरव (38) और आकांक्षा अग्रवाल (25) शामिल हैं। देवास की रहने वाली आकांक्षा ने 15 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जश्न के फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे। आकांक्षा के माता-पिता नहीं हैं। वह यहां लिव इन में रह रही थी।







sisodia



अग्निकांड में मारे गए दंपति ईश्वर सिंह सिसोदिया और नीतू।





आरोपी गिरफ्तार शुभम दीक्षित 7 Deaths Indore Fire Unrequited Love Shubham Dixit CCTV footage Accused Arrest पीड़ित victims सीसीटीवी फुटेज इंदौर आग एकतरफा प्यार 7 मौतें