Indore: शादी के 1 महीने बाद ही एयरमैन पति करने लगा शक, परेशान पत्नी पहुंची थाने

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
Indore: शादी के 1 महीने बाद ही एयरमैन पति करने लगा शक, परेशान पत्नी पहुंची थाने

Indore. शक करने की आदत एक पति को इतनी भारी पड़ गई कि उसकी पत्नी सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। इंदौर की महिला ने पलासिया थाने में बताया कि एयरफोर्स में तैनात उसका पति उस पर शक करता है। वो अक्सर उसके फोन की कॉल डिटेल चेक करता है। साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आए मैसेज भी पढ़ता है। इसके अलावा महिला ने पति समेत ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों की सालभर पहले ही लव मैरिज हुई थी।



पुलिस के मुताबिक, आजाद नगर इलाके में रहने वाली एक 25 साल की महिला का पति एयरमैन के पद पर लद्दाख में तैनात है। महिला का कहना है कि पति अभिषेक मुकाती निवासी ग्राम खामखेडा बैजनाथ आष्टा उस पर शक करता है। दहेज के लिए परेशान करता है। महिला थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।





शादी के एक महीने बाद की कार की डिमांड



पीड़ित महिला ने बताया कि एक शादी समारोह में उसकी पहचान अभिषेक से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और 16 अप्रैल 2021 को दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के 10 दिन बाद अभिषेक ड्यूटी पर लद्दाख चला गया। शादी को एक महीना ही हुआ था कि दहेज में कार लाने की डिमांड की जाने लगी। वहीं इनकार करने पर दबाव तक बनाया गया। 





पुलिस कर रही मामले की जांच



अगस्त 2021 को जब अभिषेक वापस आया तो उसने इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात कही। महिला के मुताबिक इस दौरान अभिषेक मोबाइल से पढ़ने के बहाने मैसेज और कॉल डिटेल चेक करता था। इसके बाद वो इंस्टाग्राम और फेसबुक भी चेक करने लगा। इतना ही नहीं एक बार अभिषेक अपनी पत्नी को अस्पताल में ही भर्ती कर छोड़कर ड्यूटी पर चला गया, जिसके बाद महिला अपने माता-पिता के साथ चली गई और पुलिस से शिकायत की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


इंदौर क्राइम न्यूज Madhya Pradesh woman accused husband for dowry Indore News मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी Indore Crime News इंदौर न्यूज पति पर दहेज मांगने के आरोप इंदौर indore dowry harrasment मध्यप्रदेश महिला के पति पर आरोप Mp news in hindi इंदौर दहेज प्रताड़ना