इंदौर: पुजारी ने भगवान के पास से चढ़ावे के 50 रुपए उठाए, मंदिर समिति ने केस दर्ज किया

author-image
एडिट
New Update
इंदौर: पुजारी ने भगवान के पास से चढ़ावे के 50 रुपए उठाए, मंदिर समिति ने केस दर्ज किया

इंदौर. मध्यप्रदेश में एक पुजारी को भगवान के सामने से 50 रुपए उठाना महंगा पड़ गया। पुजारी के खिलाफ ट्रस्ट ने FIR दर्ज करवाई। घटना रावजी बाजार स्थित राम मंदिर की है। FIR के बाद से पुजारी का पता नहीं है। पुलिस तालाश में जुटी।

घटना दो दिन पुरानी

इंदौर के राम मंदिर में मूर्ति के सामने से पुजारी ने 50 रुपए उठाए। यह घटना मंदिर की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसके बाद ट्रस्ट के लोगों ने पुजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। रुपए उठाने की घटना दो दिन पुरानी है। 26 जुलाई को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला दर्ज हुआ।

लंबे वक्त से विवाद चल रहा

मंदिर के ट्रस्ट गठन के बाद से ही पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय पंजीयक लोक न्यास इंदौर 2016 में पहुंचा था। उस समय ट्रस्ट ने आरोप लगाए थे कि पुजारी काम में व्यवधान डाल रहे हैं। ट्रस्ट का कहना है कि वह पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है। मंदिर की पूरी देखरेख ट्रस्ट करता है।

temple trust MP Case priest The Sootr Indore