INDORE: भोपाल में पोस्टेड TI ने सर्विस रिवॉल्वर से पहले महिला ASI को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर सुसाइड कर लिया

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
INDORE: भोपाल में पोस्टेड TI ने सर्विस रिवॉल्वर से पहले महिला ASI को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर सुसाइड कर लिया

INDORE. भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पहले एक महिला एएसआई को गोली मारी, इसके बाद अपनी जान दे दी।



ये हुई घटना



हाकम सिंह, महिला एएसआई से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना में एसआई घायल हो गई। उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जांच जारी है। मौके पर फोरेंसिंक और अन्य टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचे हैं। हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ थे। वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे।



भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में हुआ था ट्रांसफर



हाकम सिंह की हाल में ही भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थापना हुई थी। वो 3 दिन की छुट्टी लेकर इंदौर गए थे। उन्हें अगले एक दो दिन में भोपाल आना था, लेकिन इससे पहले इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में उन्होंने खुद को गोली मार ली।



ये बोले इंदौर पुलिस कमिश्नर



इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के पास में घटना हुई है। इसमें एक टीआई, जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वे इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ महिला एएसआई के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को भी गोली मार ली। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ। हाकम सिंह पंवार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है।


Woman SI Hakam Singh Panwar इंदौर Bhopal Shoot शूट महिला एसआई हाकम सिंह पंवार Indore Police TI पुलिस टीआई Police Control Room भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम