इंदौर प्रशासन का अभियान: 77 वर्षीय वृद्ध महिला को कलेक्टर ने दिलाया मकान का कब्जा

author-image
एडिट
New Update
इंदौर प्रशासन का अभियान: 77 वर्षीय वृद्ध महिला को कलेक्टर ने दिलाया मकान का कब्जा

इंदौर. जिला प्रशासन (Indore District Administration) बेसहारा वृद्धजनों के लिए सहारा बनकर उभरा है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Manish Singh) के निर्देशों पर जिले में बेसहारा, बुजुर्गों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन ने 9 नवंबर को एक 77 वर्षीय वृद्ध महिला को मकान का कब्जा दिलाया। महिला ने पिछले दिनों जनसुनवाई (Public Hearing) में आवेदन दिया था। इसमें महिला ने बताया था कि मोती तबेला स्थित उसके भवन पर किराएदार ने कब्जा कर लिया गया है। बार-बार बोलने के बाद भी किराए की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर SDM अंशुल खरे द्वारा मंगलवार को महिला को मोती तबेला स्थित मकान का मालिकाना हक दिलाया गया। इसके साथ ही बकाया किराए, मेंटेनेंस तथा बिजली के बिल (Electricity) की राशि का भी भुगतान कराया गया। एसडीएम अंशुल खरे ने बताया कि जिले में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशों पर वृद्धजनों, निराश्रित व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया और आगे भी इसी तरह वृद्धजनों एवं निराश्रित व्यक्तियों की सहायता जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

Indore District Administration विशेष अभियान मददगार कदम manish singh The Sootr इंदौर प्रशासन public hearing इंदौर कलेक्टर