New Update
/sootr/media/post_banners/0924df0b4b77ec35232f09047c5c09f3f47a544ea08cebe48ea587419d0a6070.jpg)
यहां 7 साल पहले इंजीनियरों ने जिस इमारत को खतरनाक घोषित किया था। अब उस बिल्डिंग में 150 बेड का चाइल्ड वार्ड बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पुरानी बिल्डिंग को सुधारने का काम भी शुरू कर दिया है। द सूत्र ने बिल्डिंग का मुआयना किया। बिल्डिंग की हालात बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय, गैलरी के अलावा बिल्डिंग का ज्यादातर इन्फ्रास्ट्रक्चर खस्ता हालात में है। पीडब्लूडी इसके रिपेयरिंग का काम कर रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही कि जिस बिल्डिंग को 7 साल पहले खतरनाक घोषित किया जा चुका है। उसमें चाइल्ड वार्ड बनाया क्यों जा रहा है। अगर ऐसे में कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
Advertisment
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us