जबलपुर. नकली शहद बनाने वाली एक फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा। फैक्ट्री में शक्कर का शीरा, फिटकरी, अरारोट, रंग और एसेंस डालकर नकली शहद तैयारी की जाती थी। एक बोतल में 20 से 35 ग्राम तक शहद होता था। इसकी कीमत 5 से 8 रुपए तक होती है। यह धंधा काफी पुराना है। आरोपी के पिता भी यही काम करते थे।
11 अगस्त को दबिश दी
चार महिलाएं रोज सुबह 10 बजे से यहां काम करती थीं। पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्त में रखा है। क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को आरोपी मुकेश गोयल को दबोच लिया था। आरोपी घर के अंदर शहद बनाने का काम करता था।
प्रशासन एक्शन में
पुलिस ने मौके से पैक की हुई 20 ग्राम की 1033 शीशियां और 35 ग्राम की 1246 शीशियां समेत गैस पर चढ़े गंज में 31 किलो नकली शहद जब्त किया। बिना रैपर वाली 5 हजार शीशियां और 20 बोरियों में भरी खाली शीशी भी जब्त की गईं।