जयसिंहनगर रेंजर ने 2 लाख रिश्वत मांगी, नहीं देने पर रेत चोरी का झूठा केस बनाया

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
जयसिंहनगर रेंजर ने 2 लाख रिश्वत मांगी, नहीं देने पर रेत चोरी का झूठा केस बनाया

शहडोल. जयसिंहनगर के वन परिक्षेत्र कार्यालय में रेंजर को रीवा लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। रेंजर महेंद्र सिंह यादव ने डेढ़ से 2 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। रेंजर ने फरियादी के दोनों मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए थे और रिश्वत नहीं देने पर रेत चोरी का झूठा केस बना दिया था।



ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के बदले रिश्वत



फरियादी अपने परिचित के यहां खेत से घर की छपाई के लिए मिट्टी लेने गया था। इस दौरान जयसिंहनगर में वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए थे। दोनों ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 50-50 हजार रुपए मांगे गए और रिश्वत नहीं देने पर रेत चोरी का केस बना दिया। जब शिकायतकर्ता ने रेंजर से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि 50-60 हजार रुपए से कुछ नहीं होगा। ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए डेढ़ से 2 लाख रुपए देने होंगे।



रेंजर महेंद्र यादव गिरफ्तार



जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र कार्यालय में रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रेंजर महेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता से सत्यापन कराकर रिश्वत मांगा जाना प्रमाणित किया गया। रेंजर महेंद्र सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Jaisinghnagar shahdol MP News Bribe MP रेंजर मध्यप्रदेश न्यूज Forest Zone Office गिरफ़्तार Ranger रीवा लोकायुक्त रिश्वत arrested जयसिंहनगर Rewa Lokayukta शहडोल