खंडवा में दहेज में नहीं मिली कार तो बारात लेकर लौटा दूल्हा, केस दर्ज

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
खंडवा में दहेज में नहीं मिली कार तो बारात लेकर लौटा दूल्हा, केस दर्ज

KHANDWA. दहेज के लालच में बनता हुआ रिश्ता टूट गया। दूल्हे ने दहेज में 10 लाख की कार की मांग की। वधू पक्ष ने उसे मनाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह कार की मांग पर ही अड़ा रहा। इससे बात बिगड़ी और मामला झड़प में तब्दील हो गया। कार नहीं मिलने पर दुल्हन को छोड़कर दूल्हा बारातियों के साथ लौट गया। वधू पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।





यह है पूरा मामला



खंडवा के ग्राम नहाल्दा निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी सत्यम मीणा निवासी दीपगांव जिला हरदा के साथ तय हुई थी। दहेज में पल्सर बाइक देना तय हुआ था। मंगलवार को दोपहर में दूल्हा सत्यम बारात लेकर आया। दुल्हन ने बताया कि शाम करीब छह बजे शादी की सभी रस्में पूरी होने के साथ ही फेरे भी हो गए थे। इस दौरान दूल्हे सत्यम ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि दहेज में पल्सर बाइक नहीं लूंगा, मैंने आप लोगों को कार का बोला था. कार कहां है मुझे बताओं, नहीं तो मैं दुल्हन को यहीं छोड़ जाऊंगा। सत्यम के यह कहने के बाद बाराती भी विवाद करने लगे।





बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात



विवाद बढ़ता देखा वधू का छोटा भाई चिंटू सभी को समझाने लगा। सभी लोग दूल्हे सत्यम और उसके साथ बारातियों की मिन्नत करने लगे, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान छोटे भाई चिंटू के साथ सत्यम और उसके साथ आए जीजा मुकेश, भाई संतोष और रिश्तेदार अंकित मीणा ने मारपीट करना शुरू कर दिया। परिवार के सभी लोग सत्यम को दुल्हन अपने साथ ले जाने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं माना और बिना दुल्हन लिए बारात लेकर वापस चला गया।



घटना के बाद पीड़ित परिवार और दुल्हन ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। जिसके बाद थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी खंडवा न्यूज Khandwa News दूल्हे के खिलाफ एफआईआर खंडवा खंडवा बारात लौटी खंडवा दहेज fir against groom khandwa मध्यप्रदेश khandwa baraat return Mp news in hindi khandwa dowry