संजय गुप्ता. INDORE. कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर बयान दिया है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। हाल में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) से अलग होकर महागठबंधन (Grand Alliance) के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। इस पर विजयवर्गीय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब ये बस हुआ, तब वे अमेरिका में थे। किसी ने उन्हें बताया कि ये तो ऐसा है, जैसे अमेरिका में लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं। बिहार में नीतीश कुमार की भी यही स्थिति है।
इन मुद्दों पर रखी राय
- बीजेपी के संसदीय बोर्ड में बदलाव पर बोले- शिवराज जी लंबे समय तक बोर्ड में रहे हैं। पार्टी में इस तरह से परिवर्जन चलते हैं। राजनितिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। नए लोगों को मौका मिल रहा है। बीजपी की यह सतत प्रक्रिया है। मैं सत्यनारायण जटिया जी को बधाई देता हूं। जब मैं पार्षद था, वह सांसद थे। उन्हें साइकिल से प्रचार करते देखा है, एकदम मैदानी व्यक्ति हैं।
अगले विधानसभा चुनाव पर बोले- देश के सबसे बड़े नेता मोदी हैं। संगठन के नेता जेपी नड्डा हैं। चुनाव तो देश में इनके नेतृत्व में होता है लेकिन राज्यों में स्थानीय नेतृत्व को भी सम्मान मिलता है। एमपी में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही चुनाव होंगे। उनके साथ मैं और पूरी टीम काम करेंगे।
बंगाल प्रभार छीने जाने पर बोले- यह गलत खबर फैलाई गई है। मैं अभी भी बंगाल का प्रभारी हूं। मेरे साथ की टीम के कुछ लोग बदले गए हैं। सुनील बंसल भी संगठन का काम देखने के लिए आए हैं।
रीवा में सीईओ पिटाई पर बोले- कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, अधिकारियों को ठीक करने के और भी तरीके हैं।
अमृत महोत्सव- इसकी देश के साथ विदेशों में भी धूम रही। देश के लोग अब विदेशों में राजनीति में भी आगे बढ़ रहे हैं।
कारम बांध हादसा- मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन सरकार मामला देख रही हैय़जांच हो रही हैय़ ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
पूर्व सीएम कमलनाथ- वह 75 साल से ऊपर हो गए हैं, उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
एमआईसी गठन- इन मुद्दों पर कुछ नहीं कहना, यह मेरा विषय नहीं है।