पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण, इसके परिणाम मिशन-23 की रूपरेखा लिखेंगे- कमलनाथ

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण, इसके परिणाम मिशन-23 की रूपरेखा लिखेंगे- कमलनाथ

Bhopal. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के निवास पर 21 मई को कांग्रेस विधायक दल (Congress Legislature Party) की बैठक हुई। कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) विधायकों में बेहद वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिला है। उनका यह अनुभव हम सभी के काम आएगा। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की नीति आदिवासी व ओबीसी वर्ग विरोधी है। इसलिए बीजेपी ने साजिश व षड्यंत्र रच ओबीसी वर्ग के आरक्षण को खत्म करने का काम किया है। हमारी सरकार में हमने ओबीसी वर्ग के आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% किया था लेकिन बीजेपी सरकार ने न्यायालय में ठीक ढंग से पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण ओबीसी वर्ग का आरक्षण (OBC Reservation) आज कम हो गया है। 




— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 21, 2022



मिशन-2023 का काउंटडाउन शुरू



कमलनाथ ने इस मौके पर कहा कि पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। पंचायत चुनाव तो गैर दलीय आधार पर होते हैं लेकिन हमें यह प्रयास करना चाहिए कि इसमें समन्वय स्थापित हो। यह चुनाव मिशन-2023 (विधानसभा चुनाव) की रूपरेखा लिखेंगे। इसलिए सभी विधायक आज से ही इसके लिए जी जान से जुट जाए। मिशन- 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है , हम जैसा बीज बोएंगे, वैसी ही फसल तैयार होगी। कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा की 70 सीटों पर करना है फोकस ,ये सीटें बीजेपी का गढ़ हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सभाओं से ज्यादा घर-घर जाओं। तभी संगठन मजबूत होगा।




— MP Congress (@INCMP) May 21, 2022



आरोप पत्र समिति गठित हुई



कमलनाथ ने विधायकों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने वचन पत्र समिति बनाई है। इसके अध्यक्ष राजेंद्र सिंह हैं। वहीं हमने आज आरोप पत्र समिति बनाई है, इसका अध्यक्ष हमने अजय सिंह (Ajay Singh) को बनाया है। अजय सिंह की अध्यक्षता में आरोप पत्र समिति प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों पर आरोप पत्र तैयार करेगी। 




— MP Congress (@INCMP) May 21, 2022



 सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे



नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कमलनाथ का आभार मानता हूं कि जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और मुझे यह जवाबदारी सौंपी है। मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। मेरा यह लक्ष्य रहेगा कि विधानसभा के ज्यादा से ज्यादा सत्र हों। ज्यादा से ज्यादा विधायकों को बोलने का मौका मिले। हम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, एनपी प्रजापति, सज्जन वर्मा, जेपी धनोपिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक गण उपस्थित थे।

  


Congress Legislature Party Dr. Govind Singh कमलनाथ Madhya Pradesh Congress Committee ajay singh ओबीसी आरक्षण Kamal Nath आरोप पत्र समिति कांग्रेस विधायक दल Charge Sheet Committee डॉ. गोविन्द सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी OBC RESERVATION अजय सिंह