/sootr/media/post_banners/1c29a4f42e38ec2f1089554f63b6ee9d7f00d0ec3b3e1d3e1c0ba634c86f8be9.png)
सतना. हाल में संपंन हुए उपचुनावों के बाद कमलनाथ (KamalNath) रैगांव (Raigaon) पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर की। कांग्रेस की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा हमने रैगांव में 313 में से 200 बूथ जीते हैं। उपचुनावों के परिणामों पर कमलनाथ ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रैगांव पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि बीते 5 महीने में कई उपचुनाव (By-election) हुए, लेकिन जोबट, पृथ्वीपुर की कहानी अलग है। बीजेपी वहां चुनाव जीता नहीं, लूटा गया है।
शिवराज झूठी घोषणाओं में माहिर
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मौके पर रैगांव में रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली में कहा कि रैगांव को भाजपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन जनता ने इसे गलत साबित किया है। आगे उन्होंने कहा कि रैगांव की जनता सीधी है, बेवकूफ और बिकाऊ नहीं। बीजेपी रैगांव की जनता को नहीं खरीद सकती है। मुख्यमंत्री (Shivraj Singh Chouhan) चुनाव नतीजों के बाद भी झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने पुरानी घोषणाओं को पूरा नहीं किया है? शिवराज केवल झूठी घोषणाओं में माहिर हैं।
कमला नेहरू अस्पताल में हुए हादसे पर बोले
कमलनाथ ने कमला नेहरू अस्पताल (Kamala Nehru Hospital) में हुए हादसे पर कहा कि भोपाल में 12 बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल में आग लगने की यह 6 महीने में तीसरी घटना है। मैं अस्पताल में गया था,माताएं रो रही थी। अस्पताल में 150 बच्चे थे 40 बच्चे गायब हो गए। सरकार कहती है चार बच्चों की मौत हुई, यह मामले को दबाने और छुपाने की राजनीति कर रहे है।
मोदी को भी नहीं छोड़ा
कमलनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 2013 में दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने की बात कही थी। 15 लाख रुपए देने की बात कही थी, किसानों को 50% नफा की बात कही थी। लेकिन 2019 मोदी जी के वादे बदल गए। 2019 में राष्ट्रवाद, पाकिस्तान की बात करने लग गए, नौजवान की बात नहीं की, किसानों की बात नहीं की। ये लोग धोखा देते हैं। महंगाई से हर वर्ग परेशान है, इससे केवल भारतीय जनता पार्टी के नेता और सदस्य खुश है।