कमलनाथ बोले- पंचायत चुनाव में OBC को मिला सिर्फ साढ़े 9 से साढ़े 12 फीसदी आरक्षण

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
कमलनाथ बोले- पंचायत चुनाव में OBC को मिला सिर्फ साढ़े 9 से साढ़े 12 फीसदी आरक्षण

Bhopal. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को लेकर सरकार पर बड़ा हमला किया है। कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने झूठा वादा कर ओबीसी वर्ग के साथ छलावा किया है। कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पंचायत चुनाव (Panchayat elections) में ओबीसी को साढ़े 9 फीसदी से साढ़े 12 फीसदी आरक्षण दिया गया है। कमलनाथ ने कहा कि सरकार 35 फीसदी आरक्षण देने का झूठा दावा कर रही है। 



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) छाती ठोंककर ओबीसी को धोखा दे रहे हैं। इतना बड़ा झूठ बोलने में उन्हें शर्म भी नहीं आ रही। कमलनाथ ने कहा कि 1993 में एक कानून पास हुआ था। इसमें 25 फीसदी सीट जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षित करने का प्रावधान था, लेकिन इतना आरक्षण भी पिछड़ा वर्ग को नहीं मिल रहा है। नए आरक्षण से OBC सीटें आधी हो गई हैं। 



 जिला पंचायत सदस्य: 11.2 फीसदी आरक्षण



पूरे प्रदेश में जिला पंचायत (District Panchayat) के कुल 875 सदस्य हैं। OBC को 98 पद मिले। यानी जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रदेश में 11.2 फीसदी आरक्षण मिला है। 19 जिलों में जिला पंचायत सदस्य के लिए एक भी पद ओबीसी को नहीं मिला।



जनपद पंचायत अध्यक्ष: 9.5 फीसदी आरक्षण



जनपद पंचायत अध्यक्ष के 313 पद हैं। OBC को 30 पद मिले। यानी 9.5 फीसदी आरक्षण। 28 जिलों में जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए एक पद भी OBC के लिए आरक्षित नहीं हुआ है।



जनपद पंचायत सदस्य: 11.5 फीसदी आरक्षण



जनपद पंचायत सदस्य के 6,771 पद हैं। 780 पद OBC को मिले हैं। यानी 11.5 फीसदी आरक्षण मिला। 10 जिलों में जनपद पंचायत सदस्य का एक भी पद ओबीसी को नहीं मिला है।



सरपंच: 12.5 फीसदी आरक्षण



सरपंचों के लिए 22,424 पद है। 2821 पद OBC को मिले हैं। यानी सरपंच के पदों पर OBC को सिर्फ 12.5 फीसदी आरक्षण ही मिला।


BJP Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh district panchayat जिला पंचायत बीजेपी कांग्रेस Former Chief Minister Kamal Nath Reservation पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण CONGRESS Panchayat elections पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश आरक्षण OBC RESERVATION