दो पदों को लेकर कमलनाथ ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानें क्या बोले 'नाथ'

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
दो पदों को लेकर कमलनाथ ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानें क्या बोले 'नाथ'

भोपाल. कांग्रेस में कमलनाथ के पास दो पदों को लेकर पार्टी में खींचतान चल रही है। ऐसे में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हो सकते हैं। दो पदों को लेकर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि वे तो पद चाहते ही नहीं हैं। वे एक भी पद नहीं चाहते हैं। उन्होंने कोई पद मांगा नहीं था।





गांधी परिवार से अलग कांग्रेस अध्यक्ष पर बोले: पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जी-23 नेताओं ने ऐसी कोई मांग नहीं की थी कि गांधी परिवार से अलग प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। जी-23 नेताओं की जो मांगें हैं उन्हें कांग्रेस ने मान लिया है। 3 महीने के अंदर पार्टी चुनाव में सारी बातें सामने आ जाएंगी।





ये भी बोले कमलनाथ -





महंगाई पर: जब तक उत्तरप्रदेश के चुनाव नहीं हुए थे, तब तक डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमतें स्थिर रहीं। चुनाव के तुरंत बाद कीमतें बढ़ा दी गईं। चुनावी मोड में आना भारतीय जनता पार्टी का काम है।





सिंधिया BJP का CM फेस: पिछले लोकसभा चुनाव में गुना ने दिखा दिया था कि चुनौती कितनी मजबूत है।





शिवराज सिंह चौहान बुलडोजर मामा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बुलडोजर चलाकर बदले की कार्रवाई कर रहे हैं।



MP Congress बयान कमलनाथ MP News statement post MP प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष state Congress Bhopal मध्यप्रदेश न्यूज पद Kamal Nath pcc chief