कमलनाथ बोले- युवाओं का भविष्य ही अंधकार में, तो MP का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा

author-image
एडिट
New Update
कमलनाथ बोले- युवाओं का भविष्य ही अंधकार में, तो MP का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा

भोपाल. निशुल्क विधि शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान की द्वितीय वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कमलनाथ ने कहा कि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा।



प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर : पूर्व सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सामने आज हमारे प्रदेश की तस्वीर है। आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। यदि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। यह आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है। कमलनाथ ने कार्यक्रम के आयोजक कौशल डेहरिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बल पर इस प्रयास को अमल में लाया है, यह उनकी सोच थी।



देश की संस्कृति और कांग्रेस की संस्कृति एक है : कमलनाथ ने कहा कि आज हमारे सामने बड़ा प्रश्न है कि आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे, क्योंकि आप सभी मिलकर ही तो मध्य प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे। हम कैसे संविधान की रक्षा करें, कैसे अपनी संस्कृति की रक्षा करें। देश की संस्कृति और कांग्रेस की संस्कृति एक है। हमारी संस्कृति सभी को जोड़ने का काम करती है। हर समाज, हर धर्म, हर जाति, हर भाषा को जोड़ने का काम करती है। विश्व में से कोई देश नहीं है, जहां इतने धर्म, इतनी अनेकता में एकता, इतनी जातियां, इतने धार्मिक पर्व-त्यौहार हैं। आज हमें इस संस्कृति की रक्षा करना है, हमें उनसे मुक़ाबला करना है जो हमारी संस्कृति पर आक्रमण कर रहे हैं। जो इस संस्कृति के विपरीत जा रहे हैं।



आत्मचिंतन की जरूरत : पूर्व सीएम ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के बनाए हुए सविधान को विश्व के कई देशों ने अपनाया, उसकी सराहना की। लेकिन यदि अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा, यह आज हमारे सामने विचारणीय प्रश्न है। आपको अपने प्रोफेशन के बारे में भी सोचना है, आपको आत्मचिंतन भी करना है कि हमारे देश की महानता क्या है। हमारे सामने प्रदेश की तस्वीर भी है। आज बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार तब मिलता है ,जब अपनी योजनाओं का लाभ मिले। यदि योजनाओं में भ्रष्टाचार होगा तो रोजगार नहीं मिल सकता। प्रदेश में निवेश आए, तभी रोजगार का लाभ मिलता है, उससे आर्थिक गतिविधि बढ़ती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी उपस्थित थे।


संस्कृति state government Madhya Pradesh कमलनाथ संविधान बीजेपी कांग्रेस culture BJP CONGRESS Kamal Nath Constitution मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार